सोन नदी में डूबने से दो बच्चों सहित तीन मौत

डाला, सोनभद्र। चोपन क्षेत्र के मीतापुर ग्राम पंचायत स्थित सोन नदी में बुधवार को डूबने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत हो गई। घटना की सूचना पहुंची पुलिस ने घंटों कड़ी मशक्कत के बाद भी डूबे दोनों बच्चों सहित युवक के शव को बरामद नहीं कर सकी थी। उधर घटना से आक्रोशित क्षेत्रीय लोगों ने जमकर हंगामा किया। इस बीच स्थानीय आक्रोशित लोगों से पुलिस की हल्की झड़प होने की भी चर्चा रही।read more:https://pahaltoday.com/aarohi-became-dm-for-a-day-boosted-the-morale-of-the-girl-students/
जानकारी के अनुसार अपने घर की महिलाओं के साथ 16 वर्षीय बोल बम केवट पुत्र लोधी केवट और 10 वर्षीय दीपक केवट पुत्र भगवान दास केवट निवासी मीतापुर सोन नदी के पास गए थे। स्थानीय लोगों के अनुसार, दोनों बच्चे जैसे ही नदी में नहाने के लिए उतरे कि उनका संतुलन बिगड़ गया और वे गहरे पानी में समा गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बच्चों को डूबता देख मौके पर मौजूद महिलाओं ने शोर मचाते हुए उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन तेज बहाव के कारण सफलता नहीं मिल सकी। इसी दौरान बच्चों को बचाने के लिए नदी में उतरा संदीप नामक युवक भी लापता हो गया। हालांकि युवक के डूबने की आधिकारिक पुष्टि प्रशासन की ओर से अभी नहीं की गई है। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंच गए। गांव में मातम का माहौल है। स्थानीय गोताखोरों तथा ग्रामीणों की मदद से नदी में सघन तलाश अभियान चलाया गया। देर शाम तक लापता बच्चों और युवक का कोई सुराग नहीं मिल सका था। सूचना पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे तथा राहत एवं खोज अभियान तेज करने के निर्देश दिए। ग्रामीणों ने नदी के गहरे घाटों पर सुरक्षा इंतजाम बढ़ाने और चेतावनी बोर्ड लगाने की मांग की है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *