सोनभद्र। मोहर्रम के अवसर पर इस वर्ष भी नगर में आकर्षक एवं कलात्मक ताजियों की परंपरा देखने को मिलेगी। इसी क्रम में नव जवान वारसी कमेटी द्वारा साबूदाने से निर्मित एक भव्य और अनूठी ताजिया तैयार की गई है, जो लोगों के आकर्षण का केंद्र बनेगी।read more:https://pahaltoday.com/mohsina-kidwai-passes-away-an-era-has-come-to-an-end/
कमेटी अध्यक्ष रिजवान वारसी ने बताया कि ताजिया को तैयार करने में एक माह से अधिक समय लगा है। इसे बनाने में लगभग 55 किलो साबूदाना, 15 किलो फेविकोल, चार बंडल थर्मोकोल, पेंट-पॉलिश सहित अन्य सामग्री का उपयोग किया गया है। ताजिया की आकर्षक डिजाइन और बारीक कारीगरी इसे विशेष बनाती है। उन्होंने बताया कि यह ताजिया 25 जून की शाम 8 बजे आरटीएस क्लब के पीछे वारसी कटरे स्थित वारसी इमाम चैक पर स्थापित की जाएगी। मोहर्रम के दौरान इसे देखने के लिए बड़ी संख्या में अकीदतमंदों एवं स्थानीय लोगों के पहुंचने की संभावना है। ताजिया निर्माण में साजिद खान वारसी, फिरोज वारसी, रेहान वारसी, फिरोज बाबा, अनस अहमद, गुड्डा, अप्सार छोटू, हमजा वारसी, साद वारसी, हम्द वारसी, तमन्ना, दरख्शा और नगमा सहित कमेटी के कई सदस्यों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया है। कमेटी पदाधिकारियों ने बताया कि हर वर्ष कुछ नया और आकर्षक बनाने का प्रयास किया जाता है। इस बार साबूदाने से तैयार की गई ताजिया अपनी अनूठी बनावट और कलात्मक स्वरूप के कारण मोहर्रम के दौरान विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगी।