व्यापारी संवाद कार्यक्रम में उठीं व्यापारियों की समस्याएं, हेल्प डेस्क बनाने की मांग

सोनभद्र। राज्य कर विभाग द्वारा मंगलवार को उरमौरा स्थित होटल वैभव इंटरनेशनल में व्यापारी संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मंडलीय एवं जनपद स्तरीय वरिष्ठ राज्य कर अधिकारियों की उपस्थिति में व्यापारियों और उद्यमियों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल सोनभद्र के जिलाध्यक्ष राजेश गुप्ता ने व्यापारियों की ओर से विभिन्न समस्याएं उठाईं। उन्होंने कहा कि सचल दल (मोबाइल स्क्वाड) द्वारा मालवाहक वाहनों को रोके जाने अथवा पकड़े जाने की स्थिति में संबंधित व्यापारियों को समय पर कोई जानकारी नहीं मिल पाती, जिससे उन्हें अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने व्यापारियों की सहायता के लिए एक हेल्प डेस्क स्थापित किए जाने की मांग की। राजेश गुप्ता ने यह भी सुझाव दिया कि जिन छोटे व्यापारियों के वाहनों में 50 हजार रुपए से कम मूल्य का सामान हो, उन्हें सचल दल द्वारा अनावश्यक रूप से न रोका जाए।read more:https://khabarentertainment.in/national-union-of-journalists-india-national-conference-concludes-new-executive-committee-of-saharanpur-unit-announced/ उन्होंने कहा कि जीएसटी लागू हुए नौ वर्ष बीत चुके हैं, इसके बावजूद कई व्यापारियों को अभी भी वैट संबंधी नोटिस जारी किए जा रहे हैं, जिस पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने अपील एवं पंजीकरण प्रक्रिया में व्यापारियों को कई बार शुल्क जमा करने की समस्या भी अधिकारियों के समक्ष रखी और इस व्यवस्था में सुधार की मांग की। व्यापारियों ने कर संबंधी प्रक्रियाओं को और अधिक सरल एवं पारदर्शी बनाने पर भी जोर दिया।कार्यक्रम में अधिकारियों ने व्यापारियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया।इस अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष संदीप सिंह चंदेल, जिला महामंत्री राजेश बंसल, जिला उपाध्यक्ष प्रकाश केशरी सहित बड़ी संख्या में व्यापारी एवं उद्यमी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *