नई दिल्ली। मध्य पूर्व में जारी भीषण संघर्ष को रोकने और इसे महायुद्ध में बदलने से…
Tag: #AAJ KI HINDI NEWS
महिला आरक्षण के लिए सरकार ने उठाया बड़ा कदम, अब लोकसभा में 33 प्रतिशत होंगी महिलाएं
नई दिल्ली। लोकसभा में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण का समुचित तरीके से लाभ मिले इसके…
ईरान ने साफ कहा- बगैर किसी शुल्क के दो भारतीय जहाजों ने पार किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज
नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में जारी तनाव और युद्ध जैसी स्थितियों के बीच फंसे भारतीय जहाजों…
सृजन का नया युग
भारत का डिजिटल परिदृश्य आज जिस तीव्र गति से बदल रहा है,वह केवल तकनीकी प्रगति का शुभ संकेत दी नहीं,बल्कि एक व्यापक सामाजिक–आर्थिक परिवर्तन का परिचायक भी है। इस क्रान्तिकारी परिवर्तन के केंद्र में वह सोच है,जो तकनीक को कुछ विशेष वर्गों तक सीमित न रखकर उसे आम जन तक पहुँचाने की वकालत करती है। इसी दृष्टि को साकार करते हुए केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव द्वारा आरंभ की गई तीन नई पहलें एक नए भारत की डिजिटल आकांक्षाओं को आकार देती दिखाई देती हैं। आज के कार्यक्रम में उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि सरकार का उद्देश्य तकनीक को सुलभ,सस्ता और सर्वसुलभ बनाना है,ताकि देश का हर नागरिक डिजिटल क्रांति का भागीदार बन सके। उन्होंने प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की उस सोच को दोहराया,जिसमें तकनीक को लोकतांत्रिक बनाने पर विशेष बल दिया गया है। उनके अनुसार,इन पहलों के माध्यम से न केवल तकनीक की पहुँच बढ़ेगी,बल्कि यह आम लोगों के जीवन को सरल और सशक्त भी बनाएगी। मंत्री ने एमवाईडब्लूएवीईएस प्लेटफॉर्म को एक ऐसे सशक्त मंच के रूप में रेखांकित किया,जहाँ देश का हर नागरिक अपनी रचनात्मकता को अभिव्यक्त कर सकता है। उन्होंने अपने उदगार में उल्लेख किया कि आज का भारत केवल कंटेंट का उपभोक्ता नहीं रहना चाहता,बल्कि वह कंटेंट निर्माण में भी वैश्विक नेतृत्व की ओर बढ़ रहा है उन्होंने रचनाकारों से आह्वान किया कि वे अपने क्षेत्र, संस्कृति और परंपराओं की कहानियों को इन मँचों के माध्यम से दुनिया तक पहुँचाएँ,जिससे भारत की विविधता और समृद्धि को एक नई पहचान मिल सके। राष्ट्रीय ए आई स्किलिंग पहल पर बोलते हुए अश्विनी वैष्णव ने कहा कि यह कार्यक्रम आनेवाले समय की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। आज लगभग 15 हजार युवाओं को निःशुल्क प्रशिक्षण देकर उन्हें भविष्य की तकनीकों के लिए तैयार किया जाएगा। उनके शब्दों में,“यह पहल युवाओं को केवल कौशल ही नहीं देगी,बल्कि उन्हें वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने के योग्य बनाएगी। ” यह कथन इस बात का संकेत है कि सरकार एआई को केवल एक तकनीक नहीं,बल्कि एक अवसर के रूप में देख रही है। आज के इस कार्यक्रम में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के सचिव संजय जाजू ने भी इन पहलों की व्यापकता और प्रभाव को रेखांकित करते हुए कहा कि यह तीनों पहलें एक साझा नीति दिशा को प्रतिबिंबित करती हैं। उन्होंने अपने उद्गार में स्पष्ट किया कि पहली पहल लोगों को सक्षम बनाएगी,दूसरी उन्हें नए अवसर प्रदान करेगी और तीसरी यह सुनिश्चित करेगी कि कंटेंट की पहुँच समाज के अंतिम व्यक्ति तक हो।उनके अनुसार,यह केवल योजनाएँ नहीं हैं,बल्कि एक मजबूत और समावेशी डिजिटल पारिस्थितिकी तंत्र के निर्माण की दिशा में ठोस कदम हैं। यदि इन उद्गारों को व्यापक संदर्भ में देखा जाए,तो यह स्पष्ट होता है कि सरकार की सोच बहुस्तरीय है। एक ओर जहाँ कौशल विकास के माध्यम से युवाओं को तैयार किया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर उन्हें अभिव्यक्ति और अवसर के मंच भी प्रदान किए जा रहे हैं। साथ ही,तकनीकी अवरोधों को कम करके यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि इन अवसरों का लाभ समाज
बिहार में बालिका शिक्षा का बदलता माहौल
हम जमीनी स्तर की किशोरी युवाओं का एक समूह हैं जो विभिन्न संचार माध्यमों (आलेख और…
बोरे में मिला लापता अधेड़ का शव, इलाके में सनसनी
बहराइच। जिले के थाना मटेरा क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब झाड़ियों में एक बोरे…
डीएम की अध्यक्षता में तहसील सदर में सम्पन्न हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस
बहराइच। जन समस्याओं के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के तहत तहसील…
25 मार्च को बहराइच आएंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण
बहराइच/मोतीपुर। जनपद में 25 मार्च को योगी आदित्यनाथ के आगमन को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो…
शौच के लिए गई महिला पर तेंदुए का हमला, गंभीर रूप से घायल
बहराइच/मोतीपुर। थाना मोतीपुर क्षेत्र के दलजीतपुरवा गांव में तेंदुए के हमले से एक महिला गंभीर रूप…
ग्राम पंचायत, बी एम नगर व मौ पुर, खुढलिया मंगल बाजार नीलामी ठेका संपन्न
सिंभावली सोमवार दोपहर 2:00 बजे एडीओ पंचायत अवनीश,ग्राम विकास अधिकारी राजीव कश्यप बीएम नगर सेक्रेटरी स्वाति सिंह,…