अमरजीत सिंह बिड्डी के आवास पर राष्ट्रीय लोकदल के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद के.सी. त्यागी जी के सम्मान में भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया।

गाजियाबाद (चित्तौड़ा)। राष्ट्रीय लोकदल के सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष चेयरमैन  अमरजीत सिंह बिड्डी के आवास पर राष्ट्रीय लोकदल के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद श्री के.सी. त्यागी जी के सम्मान में भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में रालोद कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं समर्थकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ भारत रत्न, भारत के पूर्व प्रधानमंत्री, किसान मसीहा एवं स्वतंत्रता सेनानी श्रद्धेय चौधरी चरण सिंह जी की प्रतिमा पर के.सी. त्यागी जी द्वारा माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुआ। इसके पश्चात उनका जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।अपने संबोधन में  के.सी. त्यागी जी ने कहा कि चौधरी चरण सिंह जी ने किसानों, मजदूरों और ग्रामीण भारत की आवाज़ को राष्ट्रीय राजनीति के केंद्र में स्थापित किया। उन्होंने अपने संघर्ष और सिद्धांतों के बल पर राष्ट्रीय लोकदल की विचारधारा को अनेक राज्यों तक पहुंचाया तथा मुख्यमंत्री, केंद्रीय गृह मंत्री और देश के प्रधानमंत्री के रूप में किसानों का सम्मान बढ़ाया। उन्होंने चौधरी साहब के जीवन के अनेक प्रेरणादायी प्रसंग साझा किए, जिन्हें सुनकर उपस्थित कार्यकर्ता भावुक और गौरवान्वित हो उठे।
राष्ट्रीय लोकदल विधायक दल के नेता, संसदीय बोर्ड के सदस्य एवं आश्वासन समिति के अध्यक्ष  राजपाल बालियान ने कहा कि जिस संगठन की मजबूत नींव चौधरी चरण सिंह जी ने रखी, उसे स्वर्गीय चौधरी अजित सिंह जी ने नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया और आज राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री माननीय चौधरी जयंत सिंह जी उसी विचारधारा को आगे बढ़ाते हुए किसानों, युवाओं और ग्रामीण समाज की आवाज़ को मजबूती से बुलंद कर रहे हैं।read more:https://pahaltoday.com/voluntary-childlessness-the-need-of-the-hour/
राष्ट्रीय लोकदल के वरिष्ठ नेता  बीरपाल मलिक ने कहा कि चौधरी चरण सिंह जी ने किसानों को केवल अधिकार ही नहीं दिलाए बल्कि उन्हें संसद और सत्ता के केंद्र तक पहुंचने का मार्ग भी दिखाया। किसानों के हित में उनके योगदान के कारण ही आज पूरा देश उन्हें भारत रत्न के रूप में सम्मान देता है।एमएलसी  योगेश नौवहार ने उपस्थित कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि सभी लोग एकजुट होकर चौधरी जयंत सिंह जी के नेतृत्व को और अधिक मजबूत बनाएं तथा चौधरी चरण सिंह जी के आदर्शों को गांव-गांव तक पहुंचाने का कार्य करें।कार्यक्रम के आयोजक एवं सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष चेयरमैन श्री अमरजीत सिंह बिड्डी जी ने कहा कि जिसकी आवाज़ कहीं नहीं सुनी जाती, उसकी आवाज़ राष्ट्रीय लोकदल में सुनी जाती है। उन्होंने कहा कि चौधरी चरण सिंह जी ने किसानों को उनकी जमीन का वास्तविक मालिक बनाया और स्वर्गीय चौधरी अजित सिंह जी ने किसानों के हितों के विरुद्ध बनने वाले गन्ना नियंत्रण कानून को रुकवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि हाल के समय में भी गन्ना नियंत्रण कानून के प्रस्ताव से खांडसारी एवं गुड़ उद्योग पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका थी। राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चौधरी जयंत सिंह जी ने सरकार को इस कानून के दुष्प्रभावों से अवगत कराया, जिसके बाद सरकार ने प्रस्ताव वापस लिया और किसानों तथा गुड़ उद्योग से जुड़े लाखों परिवारों को राहत मिली।कार्यक्रम में राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य चौधरी तेजपाल सिंह, राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी अजय वीर सिंह, पूर्व ब्लॉक प्रमुख अजय पाल सिंह, कुंवर अयूब अली जी,प्रदेश महासचिव रणवीर सिंह दहिया जी, योगेंद्र पतला जी देवेंद्र पतला जी चेयरमैन पतला, टीम आरएलडी के पर्यवेक्षक अमरीश त्यागी जी, सहकारिता प्रकोष्ठ क्षेत्रीय अध्यक्ष रामकुमार खोखर जी, एससी-एसटी आयोग के सदस्य नरेंद्र खजूरी जी, सहकारिता प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष मुजफ्फरनगर भूपेंद्र राठी जी, बिट्टू खंजरपुर जी, सुरेंद्र त्यागी जी, सहकारिता प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष मेरठ अभिषेक नैन जी, आजाद प्रमुख जी, नेताजी आश मोहम्मद जी, दीपक तोमर जी, मुरादनगर विधानसभा अध्यक्ष अरुण शर्मा जी,नीरज नवीपुर, बीर सिंह सलेमाबाद, ऐड• सुरेंद्र नागर जी,निवाड़ी चेयरमैन अनिल त्यागी जी, तेजवीर ढबाना जी, प्रदीप मुखिया जी, विनोद गौतम जी, सहकारिता प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष गाजियाबाद अंकुर त्यागी जी, एंडी जाट जी, रेखा संधू जी, महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष सुमन चौधरी जी, समाजिक न्याय मंच जिला अध्यक्ष अमित सहलोत, हापुड़ पूर्व जिला अध्यक्ष रविंद्र प्रधान जी, नानक चंद शर्मा जी, रवि कुमार जिला पंचायत सदस्य, जितेंद्र कूकू जी, योगेश फफराना जी, हरिकांत शर्मा जी डायरेक्टर कॉपरेटिव बैंक गाजियाबाद, अजीत सिंह जी पूर्व प्रधान चित्तौड़ा, राज चौधरी जी, मुनेंद्र बिल्ला जी, मनीष कपूर जी, जुनैद चौधरी जी शहर अध्यक्ष, नीरज चौधरी जी (जलालाबाद), रहीश कुरैशी (मुरादनगर), सुशील प्रधान जी मसौता, तौहीद आलम जी, पू॰ज़ि॰प सदस्य मास्टर रणजीत सिंह, अरुण प्रधान समयपुर, लोकेंद्र कुमार जी व राज बहादुर ख़ंजर पुर, इमरान इलाही जी, अनुज तोमर जी, अनुराग प्रधान जी (भदोला), ब्रह्म सिंह पूर्व प्रधान (अमरला), मुक्करम चेयरमैन, भूपेन्द्र प्रताप सिंह पूर्व प्रधान चित्तौड़ा,राम कुमार चौधरी (कुर्सी),पू॰ज़ि॰प सदस्य सतीश राठी जी, इंद्रपाल सिंह जी डायरेक्टर, साकेत चौधरी भोजपुर, शाहिद प्रधान जी, अनुज मलिक जी प्रधान ईसापुर, तसव्वर प्रधान जी (नाहल), वीरेंद्र प्रधान जी (कुर्सी), राजबीर प्रधान जी काजमपुर, ईदरीश प्रधान, विनोद प्रधान खुर्रमपुर, दिलावर सिंह जी, हरेंद्र फोजी जी , सुशील कुमार जी, प्रेम सिंह जी, ऋषिपाल सिंह जी, महिपाल सिंह जी, मान सिंह जी, समीर चौधरी, नवीन चौधरी, मनोज कुमार, विनीत चौधरी, अश्वनी चौधरी, हरीश चौधरी, ओमिंदर कुमार जी ढिंडार सहित अनेक राजनैतिक और सामाजिक लोगो ने सहभागिता की।कार्यक्रम का सफल संचालन अरुण चौधरी भुल्लन जी ने किया, जबकि अध्यक्षता जिला अध्यक्ष रामपाल चौधरी जी ने की।स्वागत समारोह में हजारों की संख्या में राष्ट्रीय लोकदल के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में चौधरी चरण सिंह की विचारधारा को आगे बढ़ाने तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चौधरी जयंत सिंह के नेतृत्व में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।य के लिए निरंतर संघर्ष करने का संकल्प दोहराया।समारोह में मुख्य रूप से सतवीर सिंह, जीतेंद्र सिंह, विजेंदर सिंह, सुदेश राठी, जगतपाल सिंह, परमाल सिंह, सुरेंद्र सिंह, ओमपाल सिंह, राम रतन, अशोक, अंकुश तेवतिया, विजय पाल सिंह, धीर सिंह, देवेंद्र कुमार, जुगेंद्र सिंह, संजीव कुमार, कासिम चौधरी, प्रमोद कुमार, नरेंद्र कुमार, देवेंद्र सिंह, वीरेंद्र, गुलबीर, चमन लाल, ज़ैद चौधरी ,राजकुमार, वेदपाल, दीपक, कल्लू, महावीर सिंह, नेकपाल शर्मा, नवीन कुमार, राहुल चौधरी, राजेश मास्टर जी, विनय शर्मा, के पी सिंह, नंदकिशोर त्यागी, दामोदर सिंह, ओमिंदर, भोपाल, ग़ज़ब सिंह, मुकेश कुमार, सोनू शर्मा, काजिम, ज्वारस अली, छत्रपाल, सिद्धार्थ, भूपेन्द्र सिंह, राजदीप, गोलू चिकारा, शांतनु चिकारा, अनिल डागर, असलम ख़ान, रूपेश चौधरी, साबिर, जुबैर, सफ़ाकत, तालिम, मनोज कुमार शर्मा, चांदवीर, जतन सिंह, रवि शर्मा, इंद्रपाल, जगपाल, सहजाद हसन, विकास, सुशील सिंह, सतवीर बबलू, मुदित सिंघल, ऋषभ सिंघल, सुभाष सिंघल, राजवीर, नरेंद्र, जगत सिंह, सिखवीर सिंह, प्रकाश चंद, सुखबीर ढींढर, जगदीश गौतम, धर्मवीर, रामपाल, इज़राइल, रिहान, सलमान, समीर, सोएब, विनोद चौधरी, पिंटू चौधरी, मनोज चौधरी, रमेश चौधरी, धर्मेंद्र सिंह, गौरव कुमार, ललित कुमार, गंगाराम कश्यप, राजवीर सिंह, विनोद कुमार, अरुण शर्मा, महेश जाटव, सफ़ाकत अली, सोनू, सतपाल चौधरी, सुरेंद्र चौधरी, ऋषिपाल सिंह, जुगेंद्र सिंह, सुदेश कुमार, कुशलपाल सिंह, उम्मेदपाल सिंह, राधे श्याम, माने, राम वीर सिंह चौहान आदिमौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *