तेज रफ्तार स्कार्पियो ने बाइक सवार को मारी टक्कर चालक गाड़ी लेकर फरार

 हल्दी(बलिया) स्थानीय थाना क्षेत्र के हल्दी मालदा टोला में गुरुवार देर रात एक 17 वर्षीय किशोरी ने कथित रूप से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।हल्दी के मालदा टोला में गुरुवार रात करीब 12:35 बजे ग्राम प्रधान ने पुलिस को सूचना दी कि मालदा टोला निवासी कुलदीप साहनी की 17 वर्षीय पुत्री सुनैना साहनी ने घर में अपने दुपट्टे का फंदा बनाकर पंखे से लटककर जान दे दी है। सूचना मिलते ही हल्दी थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची।
पुलिस ने विधिक प्रक्रिया के तहत पूरे घटनाक्रम की वीडियोग्राफी कराई। इसके बाद किशोरी के शव को फंदे से नीचे उतरवाकर कब्जे में लिया गया और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल बलिया के मर्चरी हाउस भिजवा दिया।
इस बाबत पूछे जाने पर थानाध्यक्ष राजू कुमार राय ने बताया कि मामले में सभी आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है। घटनास्थल पर शांति व्यवस्था पूरी तरह सामान्य रही और किसी प्रकार की कानून-व्यवस्था संबंधी समस्या उत्पन्न नहीं हुई।read more:https://pahaltoday.com/protest-by-the-all-gondwana-students-association-and-the-gond-community/
 तेज रफ्तार स्कार्पियो ने बाइक सवार को मारी टक्कर चालक गाड़ी लेकर फरार
बेलहरी(बलिया) राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर हल्दी थाना क्षेत्र के नीरुपुर ढाले के पास शुक्रवार को लगभग दोपहर 2:30 बजे एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मार दी।प्राप्त जानकारी के अनुसार, बलिया की ओर से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने आदित्य तिवारी, निवासी पांडेपुर, बैरिया,वह उदित नारायण ऋषभ महाविद्यालय पिंडारी में अध्यापक हैं। वह पढ़ाकर अपने घर जा रहे थे।की मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना के बाद स्कॉर्पियो चालक वाहन लेकर मौके से भागने लगा। स्थानीय लोगों ने तुरंत हल्दी थाने को फोन कर घटना की सूचना दी। पुलिस  सक्रियता से थाने के पास स्कॉर्पियो वाहन को पकड़ लिया गया, जबकि चालक मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया।स्थानीय लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण की मांग की है, ताकि इस प्रकार की दुर्घटनाओं को रोका जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *