राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए विशेष न्यायाधीश ने की बैठक

बहराइच। जनपद में 09 मई 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाये जाने के उद्देश्य से विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो)/नोडल अधिकारी, राष्ट्रीय लोक अदालत, अरबिंद गौतम की अध्यक्षता में वृहस्पतिवार को सिविल कोर्ट सभागार में बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें बहराइच जजशिप के न्यायिक अधिकारी व एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बहराइच के सचिव विनोद कुमार यादव मौजूद रहे।read more:https://pahaltoday.com/the-delegation-of-the-pupae-committee-met-the-district-magistrate-and-submitted-a-memorandum/बैठक की अध्यक्षता करते हुए नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत श्री गौतम द्वारा न्यायिक अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि आगामी 09 मई 2026 को सम्पन्न होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिकाधिक संख्या में वादों को चिन्हित कर उनका निस्तारण कराया जाय। राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाये जाने हेतु मौजूद न्यायिक अधिकारियों से सुझाव भी प्राप्त किये गये। बैठक के माध्यम से सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बहराइच द्वारा जन सामान्य से अपील की गई कि 09 मई 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिकाधिक संख्या में वादों को नियत करवाकर सुलह-समझौता के माध्यम से निस्तारित करवाये तथा राष्ट्रीय लोक अदालत का भरपूर लाभ उठाये ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *