सुहेलदेव स्मारक स्थल पर 23 व 24 मई को आयोजित होगा विजय उत्सव

बहराइच। महाराजा सुहेलदेव के विजय उत्सव के अवसर पर विकास खण्ड चित्तौरा अन्तर्गत चित्तौरा झील के तट पर स्थित महाराजा सुहेलदेव स्मारक स्थल/परिसर में 23 व 24 मई 2026 को जिला प्रशासन एवं जिला पर्यटन एवं संस्कृति परिषद बहराइच के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारी के सम्बन्ध में गुरूवार को देर शाम कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न हुई।read more:https://pahaltoday.com/farmer-registry-campaign-begins-four-day-special-campaign-to-determine-share-of-account-holders/
बैठक के दौरान निर्णय लिया गया कि विजयोत्सव के अवसर पर सुहेलदेव जी की गौरवगाथा पर  आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ उनके जीवन पर आधारित चित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया जाय। डीएम श्री त्रिपाठी ने निर्देश दिया कि स्मारक स्थल पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में सरस व शिल्प मेले का आयोजन किया जाय जिससे स्थानीय मेधा को अपना हुनर प्रदर्शित करने का अवसर मिल सके। डीएम ने आयोजन को सभी आयु वर्ग हेतु रूचिकर बनाये जाने हेतु फूड स्टाल तथा बच्चों के लिए आर्कषक झूले भी लगवाये जायें।इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार धनवंसा, वरिष्ठ कोषाधिकारी नरोत्तम शरण, अधि.अभि. लो.नि.वि. प्रा.ख. प्रदीप कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी चन्द्रभान सिंह, जिला सूचना पर्यटन अधिकारी मनीष श्रीवास्तव, प्रभारी सहायक निदेशक मत्स्य बाबू राम सहित अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *