शक्तिनगर में रेलवे क्रॉसिंग बना मुसीबत, घंटों जाम में फंस रहे लोग

शक्तिनगर, सोनभद्र। शक्तिनगर थाना क्षेत्र में वाराणसी-शक्तिनगर मुख्य मार्ग पर स्थित पीडब्ल्यूडी मोड़ के पास बना रेलवे क्रॉसिंग इन दिनों आमजन के लिए बड़ी परेशानी का कारण बन गया है। फोरलेन हाईवे होने के बावजूद क्रॉसिंग के पास सड़क दो लेन में सिमट जाती है, जिससे यहां रोजाना लंबा जाम लग रहा है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, क्रॉसिंग से एनटीपीसी की मालगाड़ियों का लगातार आवागमन होता है। ऐसे में रेलवे फाटक को ट्रेन आने से काफी पहले ही बंद कर दिया जाता है, जिससे वाहन चालकों और राहगीरों को घंटों इंतजार करना पड़ता है। स्थिति तब और विकट हो जाती है जब तापमान 40 डिग्री के आसपास रहता है और लोग कड़कड़ाती धूप में जाम में फंसे रहते हैं।read more:https://pahaltoday.com/organization-expansion-of-bhakiyu-non-political-nomination-of-many-officials/ जाम के दौरान न तो छाया की कोई व्यवस्था है और न ही पेयजल की सुविधा, जिससे छोटे बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कई बार एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड और अन्य आपातकालीन सेवाएं भी जाम में फंस जाती हैं, जिससे गंभीर स्थिति उत्पन्न हो जाती है। हाल ही में इस क्रॉसिंग के पास सड़क दुर्घटना होने के बाद लोगों में भय का माहौल भी बना हुआ है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यदि समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए तो बड़े हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि रेलवे फाटक के संचालन का समय निर्धारित किया जाए, ताकि अनावश्यक रूप से लंबे समय तक फाटक बंद न रहे। साथ ही यहां ओवरब्रिज या अंडरपास का निर्माण कर स्थायी समाधान निकाला जाए। आरोप है कि एनसीएल और एनटीपीसी जैसे बड़े संस्थानों की मौजूदगी के बावजूद इस गंभीर समस्या पर अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई है। फिलहाल, स्थानीय लोग समस्या के समाधान को लेकर प्रशासनिक कार्रवाई का इंतजार कर रहे हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *