विहिम की शोभायात्रा में गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित करने की उठी मांग

सोनभद्र। विश्व हिंदू महासंघ के तत्वावधान में सोमवार को ओबरा नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। पुराना थाना स्थित शिव मंदिर से सुबह 9 बजे शुरू हुई यह यात्रा तहसील मुख्यालय तक पहुंची। यात्रा के दौरान जय श्रीराम और जय गौमाता के जयघोष से पूरा नगर गूंज उठा।read more:https://pahaltoday.com/horrific-incident-in-barhalganj-accused-absconds-after-stabbing-in-stomach/
कार्यक्रम में प्रदेश मंत्री नागेश्वर प्रसाद गोंड मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। वहीं किन्नर अखाड़ा की महामंडलेश्वर किरण नंद गिरी (जिला अध्यक्ष, किन्नर प्रकोष्ठ) और विश्व हिंदू महासंघ के जिलाध्यक्ष विजय यादव विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं संचालन ब्रिजेंद्र कुमार मिश्र ने किया। शोभायात्रा के समापन के बाद तहसील मुख्यालय पर उप-जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति, मुख्यमंत्री और राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित करने, उत्तर प्रदेश में देशी गोवंश को राज्य माता का दर्जा देने तथा निराश्रित गोवंश के संरक्षण के लिए स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की गई। इसके अलावा गो-आधारित प्राकृतिक कृषि को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया गया, ताकि रासायनिक उर्वरकों के विकल्प के रूप में इसे अपनाकर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत किया जा सके। मुख्य अतिथि नागेश्वर प्रसाद गोंड ने कहा कि गौमाता भारतीय संस्कृति और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की आधारशिला हैं, उनकी सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करना हम सभी की जिम्मेदारी है। इस मौके पर जिला मंत्री राजकुमार यादव, विनय श्रीवास्तव, हिमांशु कुमार, शिवा जी, जिला महामंत्री राधा, जिला उपाध्यक्ष पूजा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *