सोनभद्र। जिले के मेडिकल कॉलेज की स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा के संयोजक संदीप मिश्र ने अस्पताल की व्यवस्थाओं पर गंभीर आरोप लगाते हुए हास्पिटल को दलालों का अड्डा करार दिया।read more:https://pahaltoday.com/horrific-incident-in-barhalganj-accused-absconds-after-stabbing-in-stomach/
बताया गया कि बीती रात करीब दो बजे स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह ठप होने की शिकायतें मिलने पर मरीजों के लगातार फोन आने के बाद संदीप मिश्र के नेतृत्व में मोर्चा का प्रतिनिधिमंडल मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी पहुंचा। वहां की अव्यवस्थाएं देखकर वह नाराज हो गए। मोर्चा संयोजक ने आरोप लगाया कि इमरजेंसी में मौजूद स्टाफ का मरीजों के साथ व्यवहार ठीक नहीं था और कई बुनियादी सुविधाओं का अभाव दिखा। इस दौरान उन्होंने अस्पताल प्रशासन को फटकार लगाते हुए साफ-सफाई, शुद्ध पेयजल की व्यवस्था, मरीजों को बाहर से दवाएं लिखने पर रोक तथा जांच भी अस्पताल में ही कराने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने सीएमएस को स्वास्थ्य मंत्री के नाम संबोधित पांच सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। साथ ही जिले में 100 बेड के एक नए अस्पताल के निर्माण की भी मांग उठाई गई, ताकि बढ़ती आबादी के अनुसार स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर की जा सकें। इस मौके पर काल खरवार, तेतरी देवी, उदय सिंह, विवेक मालवीय, आकाश चैहान, सत्रुधन बिंद, विजय चैहान, दिनेश चेरो, संजय बियार, अरविंद चैहान, सुजीत विश्वकर्मा, सूरज कनौजिया आदि मौजूद रहे।