गाजीपुर । जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना शादियाबाद पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने पॉक्सो एक्ट समेत गंभीर धाराओं में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।read more:https://khabarentertainment.in/bjps-assembly-level-seminar-on-ambedkar-jayanti-gave-the-message-of-equality-and-harmony-in-the-society/
मंगलवार को उपनिरीक्षक अमरेश कुमार मिश्रा एवं उपनिरीक्षक प्रभाकर सिंह ने मय पुलिस बल के साथ क्षेत्र में चेकिंग अभियान के दौरान थाना शादियाबाद में पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 63/2026, धारा 137(2)/87/65(1) बीएनएस एवं 5L/6 पॉक्सो एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त निखिल राजभर को परेवा नहर के पास से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त निखिल राजभर, पुत्र अंबिका प्रसाद राजभर, ग्राम उमरी खुर्द, थाना खलीलाबाद, जिला संतकबीर नगर का निवासी है। उसके विरुद्ध संबंधित धाराओं में पूर्व से ही मामला दर्ज था और वह फरार चल रहा था। पुलिस के अनुसार अभियुक्त के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
इस कार्रवाई में थाना शादियाबाद की पुलिस टीम की सक्रिय भूमिका रही, जिसमें उपनिरीक्षक अमरेश कुमार मिश्रा एवं उपनिरीक्षक प्रभाकर सिंह शामिल रहे।