गाजीपुर । जन समस्याओं के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से जनपद की सभी तहसीलों में 16 मई, 2026 को सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया जाएगा। तहसील सेवराई में आयोजित होने वाले सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला करेंगे। वहीं तहसील सैदपुर में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व की अध्यक्षता में कार्यक्रम सम्पन्न होगा तथा अन्य तहसीलों में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में समाधान दिवस आयोजित किया जाएगा।read more:https://pahaltoday.com/akhilesh-saddened-by-his-brothers-death-said-whatever-the-law-and-the-family-decide-he-will-accept-it/
जिला सूचना अधिकारी राकेश कुमार ने जनपदवासियों से अपील करते हुए कहा है कि नागरिक अपनी समस्याओं एवं शिकायतों के निस्तारण हेतु संबंधित तहसील में उपस्थित होकर आवेदन प्रस्तुत करें, ताकि शिकायतों का मौके पर ही त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित कराया जा सके।