समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का लक्ष्य ही विकास कराना 

 कानपुर देहात रसूलाबाद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर चल रहे  गांव गांव पीडीए महा अभियान के तहत सपा लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विजय गुप्ता ने संभावित उम्मीदवार नीलम कठेरिया के साथ रसूलाबाद विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों का दौरा कर जनसंपर्क किया।सपा लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विजय गुप्ता ने कहा कि समाजवादी पार्टी की नीतियाँ हमेशा गरीब किसान मजदूर युवा और मध्यम वर्ग के हितों को प्राथमिकता देती रही हैं। उन्होंने प्रदेश में बढ़ती महंगाई बेरोजगारी और बिजली दरों की मार पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा की सरकार बनने पर इन समस्याओं का स्थायी समाधान होगा। पार्टी की प्राथमिकताएँ सामाजिक न्याय शिक्षा व स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाना हैं। सरकार गठन पर 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली किसानों के लिए बेहतर समर्थन मूल्य युवाओं के लिए रोजगार के अवसर तथा महिलाओं की सुरक्षा व सम्मान सुनिश्चित करने वाली विशेष योजनाएँ लागू की जाएँगी।read more:https://khabarentertainment.in/relief-for-traffic-police-in-the-scorching-heat-umbrellas-installed-at-the-clock-tower
गुप्ता ने पूर्व सपा सरकार के विकास मॉडल का जिक्र करते हुए लोगों से पार्टी की नीतियों पर भरोसा जताने और आगामी चुनाव में समर्थन देने की अपील की।संभावित उम्मीदवार नीलम कठेरिया ने कहा कि जनसंपर्क अभियान में जनता का भारी समर्थन मिल रहा है। उन्होंने क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं सड़क बिजली पानी व रोजगार—को प्राथमिकता से हल करने का आश्वासन दिया। उन्होंने जोर देकर कहा कि समाजवादी पार्टी हर वर्ग को साथ लेकर चलेगी और जनता के विश्वास पर खरी उतरेगी।रसूलाबाद विधानसभा में सपा का यह सक्रिय अभियान राजनीतिक माहौल को गरमा चुका है आगामी चुनाव की सरगर्मियाँ तेज हो रही  हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *