स्व-गणना से शुरू हुई जनगणना-2027 की तैयारी, डीएम ने सेल्फी लेकर किया शुभारंभ

गाजीपुर,। भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण के तहत मकान सूचीकरण एवं स्व-गणना अभियान का शुभारंभ गुरुवार को जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने कलेक्ट्रेट परिसर में बनाए गए विशेष सेल्फी प्वाइंट पर सेल्फी लेकर किया। इस अवसर पर उन्होंने जनपदवासियों से बढ़-चढ़कर स्व-गणना में भाग लेने की अपील की।
जिलाधिकारी ने बताया कि 07 मई से 21 मई 2026 तक स्व-गणना का कार्य किया जाएगा, जबकि 22 मई से 20 जून 2026 तक प्रगणक घर-घर जाकर गणना का कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि मोबाइल फोन अथवा कंप्यूटर के माध्यम से इंटरनेट का उपयोग कर नागरिक स्वयं अपनी गणना कर सकते हैं।
उन्होंने जानकारी दी कि स्व-गणना के लिए नागरिकों को वेबसाइटread more:https://pahaltoday.com/encroachment-removed-from-village-community-land-panic-ensues/se-censu.gov.in⁠�पर जाकर अपनी एचएलओ का चयन करते हुए हाउस लिस्टिंग ब्लॉक चुनना होगा, जिसके बाद निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार विवरण भरकर स्व-गणना पूरी की जा सकती है।डीएम ने कहा कि जनपद गाजीपुर में लगभग एक लाख स्व-गणना का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसे प्रशासन एवं आमजन के सहयोग से पूरा किया जाएगा। इसके लिए केंद्र एवं राज्य सरकार के लगभग सात हजार कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। उन्होंने बताया कि जनवरी-फरवरी 2027 में व्यक्तिगत गणना (इंडिविजुअल सेंसस) कराई जाएगी।उन्होंने स्पष्ट किया कि जनगणना को किसी अन्य प्रक्रिया या एसआईआर से जोड़कर देखने की आवश्यकता नहीं है। यह केवल जनसंख्या एवं सामाजिक-आर्थिक आंकड़ों के संकलन की प्रक्रिया है, जिससे सरकार जनहित की योजनाओं एवं नीतियों को अधिक प्रभावी ढंग से लागू कर सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *