एनटीपीसी सिंगरौली में स्वच्छता पखवाड़ा का भव्य शुभारंभ

बीना, सोनभद्र। एनटीपीसी सिंगरौली परियोजना में 16 मई से स्वच्छता पखवाड़ा का उत्साहपूर्ण शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर अम्बेडकर भवन, शक्तिनगर टाउनशिप से भव्य स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली गई, जिसमें कर्मचारियों, सीआईएसएफ कार्मिकों, यूनियन एवं एसोसिएशन प्रतिनिधियों सहित अधिकारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।read more:https://pahaltoday.com/azad-samaj-partys-membership-drive-in-balha-crowd-gathered-on-the-birth-anniversary-of-great-men/रैली के माध्यम से स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक जागरूकता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सी.एच. किशोर कुमार, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) रहे। उनके साथ अरविंद कुमार, उप समादेष्टा (सीआईएसएफ) भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों, कर्मचारियों एवं प्रतिभागियों ने स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण बनाए रखने का संकल्प लिया। स्वच्छता शपथ का वाचन अंग्रेजी में सी.एच. किशोर कुमार तथा हिंदी में अरविंद कुमार द्वारा कराया गया। शपथ के माध्यम से सभी ने अपने कार्यस्थल एवं आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ बनाए रखने और समाज में स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। स्वच्छता पखवाड़ा का आयोजन 16 मई से 31 मई तक किया जाएगा। इस दौरान परियोजना एवं टाउनशिप परिसर के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों में विशेष स्वच्छता अभियान एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसके अंतर्गत स्वच्छता अभियान, श्रमदान, स्वच्छता निरीक्षण, प्रतियोगिताएं तथा पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य कर्मचारियों, उनके परिवारजनों एवं स्थानीय नागरिकों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता विकसित करना तथा सामूहिक सहभागिता के माध्यम से स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण के निर्माण को बढ़ावा देना है। एनटीपीसी सिंगरौली प्रबंधन ने कहा कि संस्था सदैव सामाजिक उत्तरदायित्व एवं स्वच्छता संबंधी पहलों के प्रति प्रतिबद्ध रही है और स्वच्छ भारत अभियान के उद्देश्यों को साकार करने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *