बहराइच ( मिहीपुरवा )। विधानसभा बलहा क्षेत्र के थाना सुजौली अंतर्गत ग्राम पंचायत चहलवा स्थित विहरीपुरवा अंबेडकर पार्क में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) द्वारा छत्रपति साहूजी महाराज एवं वीर एकलव्य जयंती के अवसर पर एक दिवसीय सदस्यता एवं जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता, समर्थक एवं स्थानीय ग्रामीण शामिल हुए।कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महापुरुषों के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना तथा सामाजिक न्याय, समानता और भाईचारे का संदेश प्रसारित करना रहा।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश महामंत्री एवं लखनऊ जोन प्रभारी यशवंत मौर्य उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में देवीपाटन मंडल प्रभारी मोहम्मद आबिद एवं प्रदेश कोर कमेटी सदस्य जेपी राव शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष डॉ. सोहेल अख्तर ने की।मुख्य अतिथि यशवंत मौर्य ने अपने संबोधन में कहा कि छत्रपति साहूजी महाराज और वीर एकलव्य ने समाज को शिक्षा, सम्मान और संघर्ष का मार्ग दिखाया। उन्होंने कहा कि आज समाज के दबे-कुचले, पिछड़े एवं गरीब वर्ग को उनके संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूक करना बेहद आवश्यक है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे संगठन से जुड़कर सामाजिक परिवर्तन की इस लड़ाई को मजबूत करें।जिला अध्यक्ष डॉ. सोहेल अख्तर ने कहा कि आजाद समाज पार्टी सदैव गरीब, शोषित और वंचित वर्ग की आवाज बनकर काम करती रही है और आगे भी करती रहेगी। उन्होंने कहा कि महापुरुषों के बताए रास्ते पर चलकर ही समाज को नई दिशा दी जा सकती है।विशिष्ट अतिथि मोहम्मद आबिद ने कहा कि आजाद समाज पार्टी देश के 21 राज्यों में सक्रिय रूप से कार्य कर रही है और कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक हर वर्ग के अधिकारों की लड़ाई लड़ रही है। उन्होंने संगठन को मजबूत करने पर जोर देते हुए कहा कि आने वाले समय में सामाजिक न्याय की लड़ाई और तेज की जाएगी।कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष महेश अंबेडकर, भीम आर्मी के जिला अध्यक्ष राधेश्याम पासवान, इंद्रजीत अंबेडकर सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का आयोजन मंजू देवी गौतम, फुलेना गौतम, गगेया देवी गौतम एवं देवंती गौतम द्वारा किया गया।read more:https://pahaltoday.com/mp-mahato-not-ready-to-accept-pm-modis-appeal/बलहा क्षेत्र में आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से संगठन ने जहां सदस्यता अभियान को गति दी, वहीं सामाजिक न्याय और समानता के संदेश को भी मजबूती से आगे बढ़ाया।