बहराइच (पयागपुर)। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे सख्त अभियान के तहत थाना पयागपुर पुलिस को एक अहम सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने दो अंतरजनपदीय वाहन चोरों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से चोरी की दो मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। पुलिस अधीक्षक बहराइच के निर्देशन में चल रहे अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक पयागपुर के नेतृत्व में गठित टीम ने 14 मई 2026 को गश्त के दौरान मुखबिर की सटीक सूचना पर कार्रवाई करते हुए दो संदिग्ध युवकों को धर दबोचा। पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने मोटरसाइकिल चोरी की कई घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की।read more:https://pahaltoday.com/n-rangasamy-takes-charge-of-puducherry-for-the-fifth-time/गिरफ्तार आरोपी: करण शुक्ला (19 वर्ष), निवासी रायपुर पंडितपुरवा, थाना कटरा बाजार, जनपद गोंडा देवव्रत तिवारी (24 वर्ष), निवासी सराय जगना, थाना पयागपुर, जनपद बहराइच पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक हीरो स्प्लेंडर प्लस सहित दो चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं, जिनके संबंध में पहले से ही विभिन्न थानों में मुकदमे दर्ज थे। कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम: उपनिरीक्षक आदित्य प्रकाश, हेड कांस्टेबल जितेंद्र यादव, कांस्टेबल किशन कुमार, कांस्टेबल आयुष कुमार एवं कांस्टेबल हेमंत कुमार शर्मा की सक्रिय भूमिका रही। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार दोनों आरोपियों के खिलाफ पूर्व में भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। थाना पयागपुर पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पयागपुर पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगने की उम्मीद है, वहीं अपराधियों में हड़कंप मच गया है।