महीनों से बंद पड़ा आरओ प्लांट, पेयजल को भटक रहे ग्रामीण

म्योरपुर, सोनभद्र। विकास खंड म्योरपुर क्षेत्र के खैराही गांव में स्थित आरओ प्लांट पिछले कई महीनों से बंद पड़ा है, जिससे ग्रामीणों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि हर घर नल योजना के तहत कराई गई खोदाई के दौरान प्लांट की विद्युत केबल कट गई थी, जिसे आज तक नहीं जोड़ा गया।
ग्रामीणों के अनुसार, आरओ प्लांट बंद होने से लोगों को स्वच्छ पेयजल के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। कई बार संबंधित अधिकारियों एवं विभागीय कर्मचारियों से शिकायत किए जाने के बावजूद अब तक समस्या का समाधान नहीं हो सका है।read more:https://pahaltoday.com/strict-action-will-be-taken-against-black-marketing-of-fertilizers-nsa-will-be-imposed-on-charging-higher-prices/ग्रामीण रामबली, सोमारु, हरिश्चन्द्र, भोला, अत्रि लाल एवं फूलचंद सहित अन्य लोगों ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए शीघ्र विद्युत आपूर्ति बहाल कर आरओ प्लांट को चालू कराने की मांग की है। ग्रामीणों ने कहा कि भीषण गर्मी में पेयजल संकट से लोगों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है, इसलिए जनहित में तत्काल कार्रवाई आवश्यक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *