गाजियाबाद। मोदीनगर स्थित नेहरू कॉलोनी से एक चिंताजनक मामला सामने आया है,जहां 75 वर्षीय महिला राजेश देवी,पत्नी रामकिशन शर्मा, बीती 3जुलाई की दोपहर से लापता हैं।परिजनों का आरोप है कि पुलिस की ओर से अपेक्षित सहयोग नहीं मिल पा रहा है।read more:https://pahaltoday.com/us-iran-ceasefire-a-positive-step/परिजनों के अनुसार नेहरू कॉलोनी गली नंबर -1 निवासी 75 वर्षीय राजेश देवी बीती 3जुलाई से लापता है उनके पुत्र कमल शर्मा ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई,लेकिन कई दिन बीत जाने के बाद भी उनका कोई पता नहीं चल सका है। परिवार वालों का कहना है कि उन्होंने खुद सीसीटीवी कैमरों की जांच की,जिसमें राजेश देवी मोदीनगर बस अड्डे से गाजियाबाद की ओर जाने वाले टेंपो में बैठकर जाती हुई दिखाई दे रही हैं।इस बारे में पुलिस को सूचना भी दी गई लेकिन इस महत्वपूर्ण सुराग के बावजूद पुलिस की ओर से अपेक्षित सहयोग नहीं मिल रहा है। परिवार लगातार अपनी मां की तलाश में जुटा है और लोगों से अपील कर रहा है कि यदि किसी को राजेश देवी के बारे में कोई जानकारी मिले तो तुरंत स्थानीय पुलिस या उनके परिजनों को सूचित करें।