बिजनौर । यूनिवर्सल एकेडमी में शुक्रवार को मातृ दिवस मनाया गया। कार्यक्रम विद्यालय प्रधानाचार्य डॉक्टर अनुज त्यागी एवं उप प्रधानाचार्या खुशबू कर्णवाल के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय प्रबंधक राकेश कर्णवाल , अपर्णा कर्णवाल, प्रधानाचार्य डॉक्टर अनुज त्यागी एवं उप प्रधानाचार्या खुशबू कर्णवाल ने भगवान गणेश के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन से की। इसके बाद गणेश वंदना की प्रस्तुति दी गई। read more:https://worldtrustednews.in/tb-department-taught-tb-lesson-to-asha-sisters/
सर्वप्रथम विद्यालय में अपने बच्चों के साथ आईं माताओं का तिलक लगाकर स्वागत किया गया। विद्यालय प्रबंधक राकेश कर्णवाल ने सभी को मातृ दिवस की बधाई दी और कहा कि माँ बच्चे की पहली गुरु होती है जो जीवन की हर राह को आसान बनाती है । इस दौरान अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए। छोटे- छोटे बच्चों द्वारा अपने माता पिता के स्वागत में स्वागत गीत गाया गया। बच्चों ने अपने माता पिता के स्वागत में नृत्य, गीत व लघु नाटिका आदि विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किए । बच्चों ने इन कार्यक्रमों में अपने अपने तरीकों से अपनी माँ के प्रति प्यार व माँ की महिमा को बताया। इसके साथ ही इस अवसर पर बच्चों के लिए कार्ड मेकिंग प्रतियोगिता, फोटो फ्रेम प्रतियोगिता, चित्र कला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमे बच्चों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया और इन गतिविधियों के माध्यम से माँ के प्रति अपने प्रेम और सम्मान को व्यक्त किया। इसके अलावा विभिन्न प्रतियोगिताएं फ़न गेम्स और नृत्य आदि में माताओं ने प्रतिभाग किया। माताओं के द्वारा किए गए ये कार्यक्रम मुख्य आकर्षण रहे। इन कार्यक्रमों में लकी ड्रॉ के आधार पर विजेताओं को मदर्स डे बैज व उपहार देकर सम्मानित किया गया। गेम्स में विजेता को उपहार देकर सम्मानित किया गया। उपहार पाकर सभी माताएं भावुक दिखी और स्कूल प्रबंधन की प्रशंसा की। कार्यक्रम में मंच संचालन कक्षा चार के अथर्व, आकृति और कक्षा तीन की इनाया, ज्येष्ना ने रीना मैडम की देख रेख में किय। कार्यक्रम एक्टिविटी इंचार्ज अभिलाष एवं अनिता चौधरी की देख रेख में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रधानाचार्य डॉक्टर अनुज त्यागीजी ने सबको मातृ दिवस की बधाई दीऔर सबका आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि माँ का हमारे जीवन मे बहुत बड़ा महत्व है ।हमें सदैव माँ का सम्मान एवं सेवा करनी चाहिए। उप प्रधानाचार्या खुशबू कर्णवाल ने माँ अपने बच्चों और परिवार की खुशियों के लिए सब कुछ त्याग देती है अतः हमें मां का सम्मान करना चाहिए। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी कोओर्डिनेटर फराह, अनीता, रूपाली डांस शिक्षक ओम , संगीत शिक्षक नितिन, संजय , फाइन आर्ट विभाग नितिन प्रज्ञा सभी कक्षा शिक्षकों का योगदान रहा। इस तरह कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।