गाजियाबाद। महात्मा गांधी सभागार, कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार मॉंदड़ की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की मासिक समीक्षा बैठक आहूत की गयी, जिसमें अधिशासी अभियन्ता, लोक निर्माण विभाग द्वारा अवगत कराया गया कि जनपद में चिन्हित 22 ब्लैक स्पॉट में से 20 ब्लैक स्पॉट पर सड़क सुरक्षा सम्बन्धित कार्य पूर्ण कराये जा चुके हैं। एन०एच०ए०आई० से उपस्थित श्री सौरव सोनी, साईट इंजीनियर अधूरी सूचनाओं सहित बैठक में प्रतिभाग किया गया, जिसके कारण जिलाधिकारी महोदय द्वारा अत्यन्त रोष व्यक्त किया गया। एन०एच०ए०आई० के अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि डासना के पास बने लूप पर कराये जाने वाले कार्य को आगामी सितम्बर माह में पूर्ण किया जाये। suo Moto का एस०ओ०पी० एन०एच०ए०आई० द्वारा तैयार किया जाना है, जिसे तैयार कर लिया जाये तथा समस्त विभागो से समन्वय बनाकर प्रस्तुत करें।read more:https://pahaltoday.com/district-magistrate-holds-meeting-of-the-district-drinking-water-and-sanitation-mission-issues-directives/ परिवहन विभाग के उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सड़क सुरक्षा के नियमों को तोड़ने वाले वाहनों के खिलाफ डी०एल० निस्तीकरण एवं गाडी सीज करने की कार्यवाही की जाये।आज की बैठक में श्री विकास कश्यप, ए०डी०एम० (सिटी), श्रीमती आकांक्षा सिंह, ए०आर०टी०ओ०, श्री रामराजा, अधिशासी अभियन्ता, लोक निर्माण विभाग, श्री विपुल कुमार, अधिशासी अभियन्ता, नगर निगम, श्री सौरव सोनी, साईट इंजीनियर, एन०एच०ए०आई०, डॉ० पंकज राकेश, चिकित्सा विभाग, श्री पवन कुमार यादव, डी०आई०ओ०एस०, श्री विजय भारद्वाज, बैसिक शिक्षा अधिकारी, श्री राजेश कुमार, ए०आर०एम०, यू०पी० रोजवेज, श्री एम०के० शर्मा, अध्यक्ष, ट्रक एसोसिऐशन व श्री तेलपाल त्यागी, अध्यक्ष, बस एसोसिऐशन, आदि अधिकारी उपस्थित रहे।