रक्षाबंधन को लेकर बाजारों में रौनक, सजने लगीं राखी की दुकानें

जमानियां। भाई-बहन के अटूट प्रेम, विश्वास और स्नेह का पर्व रक्षाबंधन नजदीक आते ही बाजारों में चहल-पहल बढ़ने लगी है। नगर और आसपास के बाजारों में राखी की दुकानें सज गई हैं। दुकानदारों ने बच्चों से लेकर युवाओं और महिलाओं की पसंद को ध्यान में रखते हुए रंग-बिरंगी और आकर्षक राखियों की विभिन्न वैरायटी मंगाई हैं।रक्षाबंधन का पर्व भाई-बहन के रिश्ते की मिठास और आपसी प्रेम का प्रतीक माना जाता है। इस दिन बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना करती हैं। वहीं भाई अपनी बहन की रक्षा और हर परिस्थिति में साथ देने का संकल्प लेते हैं। पर्व को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है और बहनें राखी व अन्य पूजन सामग्री की खरीदारी की तैयारियों में जुट गई हैं।read more:https://pahaltoday.com/woman-posing-as-a-bride-flees-after-administering-a-sedative-remains-at-large-even-after-a-month-and-a-half/ब्राह्मण पुजारी उद्धव पांडेय ने बताया कि पंचांग के अनुसार सावन पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 27 अगस्त 2026 को सुबह 9 बजकर 8 मिनट से होगी, जबकि इसका समापन 28 अगस्त 2026 को सुबह 9 बजकर 48 मिनट पर होगा। तिथि के अनुसार रक्षाबंधन का पर्व 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को मनाया जाएगा।उन्होंने बताया कि इसी दिन वर्ष का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगेगा। चंद्र ग्रहण की शुरुआत 28 अगस्त को सुबह 6 बजकर 53 मिनट पर और समापन दोपहर 12 बजकर 31 मिनट पर बताया गया है। हालांकि यह चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। ऐसे में पर्व को लेकर किसी प्रकार की ग्रहण संबंधी धार्मिक बाध्यता भारत में लागू नहीं होगी।रक्षाबंधन को लेकर बाजारों में दुकानदारों ने विशेष तैयारियां की हैं। आकर्षक डिजाइन वाली राखियों के साथ बच्चों के लिए कार्टून कैरेक्टर और विभिन्न रंगों की राखियां भी उपलब्ध हैं। पर्व नजदीक आने के साथ ही बाजार में खरीदारी और बढ़ने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *