सोनभद्र। सदर कोतवाली क्षेत्र के लसड़ी कला गांव में शनिवार रात एक अधेड़ व्यक्ति की संदिग्ध हाल में मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने वस्तु स्थिति का जायजा लेने के बाद शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना रहा कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।read more:https://worldtrustednews.in/opposition-mps-served-notice-to-remove-gyanesh-kumar-from-his-post/जानकारी के अनुसार, शाहगंज थाना क्षेत्र के ढुटेर गांव निवासी विजय कुमार कनौजिया उम्र 44 वर्ष पुत्र बसावन गत शनिवार रात करीब 8 बजे किसी कार्य से लसड़ी कला गांव गए थे, लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटे। इसी दौरान गांव के कुछ लोगों ने मृतक के पुत्र सूरज को सूचना दी कि उनके पिता नाले की पुलिया के पास मृत अवस्था में पड़े हैं। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और वे तत्काल मौके पर पहुंचे। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने जांच शुरू कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज लोढ़ी भेज दिया। मृतक के पुत्र सूरज ने आरोप लगाया है कि उनके पिता की हत्या कर शव को पुलिया के पास फेंक दिया गया है। वहीं स्थानीय लोगों के अनुसार, विजय कुमार अक्सर शराब पीने के लिए लसड़ी कला गांव जाते थे और घटना वाली शाम भी उन्हें वहां देखा गया था। पुलिस का कहना है कि मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मामले की जांच जारी है।