सोनभद्र। चतरा विकास खंड क्षेत्र स्थित धंधरौल डैम पर बने वर्षों पुराने आवागमन मार्ग को बंद किए जाने के विरोध में रविवार को किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा के संयोजक संदीप मिश्र के नेतृत्व में सैकड़ों ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। आक्रोशित ग्रामीणों ने सिंचाई विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए चेतावनी दी कि यदि जल्द रास्ता नहीं खोला गया तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।read more:https://worldtrustednews.in/india-will-definitely-become-a-world-leader-no-one-should-have-any-doubt-about-it-bhagwat/प्रदर्शन के दौरान संदीप मिश्र ने कहा कि वर्ष 1916 से यह मार्ग आम जनता की सुगमता का प्रमुख साधन बना रहा है, लेकिन सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने निरंकुश रवैया अपनाते हुए गेट लगाकर इसे बंद कर दिया है। इससे चुर्क से चेरुई तथा चतरा से चरका तक के सैकड़ों गांवों के लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बच्चों की पढ़ाई, मरीजों की आवाजाही और दैनिक जीवन पूरी तरह प्रभावित हो रहा है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि शीघ्र ही गेट नहीं खोला गया तो मोर्चा अपने हक और अधिकार के लिए आर-पार की लड़ाई लड़ेगा और जरूरत पड़ी तो गेट को उखाड़ फेंका जाएगा। मौके पर राकेश, विजय चैहान, आकाश चैहान, सत्रुधन बिंद, दीपक भारती, बबलू, दिनेश चेरो, पप्पू खरवार, संजय बियार, विजय पनिका, रामाहल खरवार आदि मौजूद रहे।