हिस्सेदारी के विवाद में देवर ने महिला को पीटा, जान से मारने की धमकी

 गोरखपुर के बड़हलगंज कोतवाली क्षेत्र के पठौली गांव में रविवार को पारिवारिक हिस्सेदारी के विवाद को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। एक महिला ने अपने देवर पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।read more:https://worldtrustednews.in/traffic-police-challaned-87-vehicles/
पीड़िता मन्जू देवी पत्नी मुकतार पासवान ने बड़हलगंज कोतवाली में प्रार्थना पत्र दिया है। उन्होंने बताया कि पिछले करीब 10 दिनों से उनके हक-हिस्से को लेकर देवर दिवान पासवान पुत्र परदेशी पासवान से विवाद चल रहा था।मन्जू देवी के अनुसार, 25 अप्रैल 2026 को सुबह लगभग 6 बजे कहासुनी के दौरान दिवान पासवान ने गाली-गलौज करते हुए उन पर डंडे, घूंसे और लात से हमला कर दिया। इस हमले में पीड़िता के चेहरे, पेट और सीने में गंभीर चोटें आई हैं। आरोपी ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी।पीड़िता ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष सुनिल राय ने बताया कि मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 115(2), 352 और 351(3) के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *