सहारनपुर। मासूम अंशुमन हत्याकांड को लेकर शहर में आक्रोश का माहौल बना हुआ है। इसी क्रम में नगर निगम के महापौर डॉ. अजय कुमार सिंह एवं पार्षद राहुल झाम्ब ने अंशुमन के आवास पहुंचकर शोक संतप्त परिवार से मुलाकात की और उन्हें न्याय दिलाने का भरोसा दिया।
महापौर डॉ. अजय कुमार सिंह ने घटना पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि नगर निगम सहारनपुर इस कठिन समय में पीड़ित परिवार के साथ पूरी मजबूती से खड़ा है। उन्होंने आश्वासन दिया कि मासूम अंशुमन के हत्यारे को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए शासन और प्रशासन स्तर पर हर संभव प्रयास किए जाएंगे।
इस दौरान महापौर ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से दूरभाष पर वार्ता कर मामले की गंभीरता से अवगत कराया और केस को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाने की मांग की, ताकि दोषी को जल्द से जल्द सख्त सजा मिल सके।read more:https://khabarentertainment.in/crackdown-on-illegal-codeine-cough-syrup-trade-in-ghazipur-two-accused-surrender-three-still-absconding/
पार्षद राहुल झाम्ब ने कहा कि जब तक अंशुमन को न्याय नहीं मिल जाता, तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने इसे केवल एक परिवार का नहीं, बल्कि पूरे सहारनपुर की लड़ाई बताते हुए समाज के सभी वर्गों से पीड़ित परिवार के साथ खड़े होने की अपील की।
इस अवसर पर केशव मंडल अध्यक्ष गोपाल मेहंदीरता, पार्षद कृष्ण कुमार बत्रा, पार्षद प्रतिनिधि अक्षु छाबड़ा, समाजसेवी अनीश मिगलानी, शक्ति केंद्र संयोजक सागर पुंडीर व संजय गांधी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे और परिवार को ढांढस बंधाया।