गागलहेड़ी (सहारनपुर)। कस्बे के ज्योतिबा फुले चौक पर बुधवार सुबह भीम आर्मी एवं आजाद समाज पार्टी (असपा) के कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने निजी स्कूलों में एनसीआरटी की किताबें लागू करने तथा दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे पर टोल प्लाजा से जुड़ी समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।read more:https://khabarentertainment.in/honorarium-of-shikshamitras-increased-got-honour-in-the-felicitation-ceremony/प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने जिला अधिकारी को मौके पर बुलाने की मांग की, लेकिन उनके व्यस्त होने के कारण थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार को ज्ञापन सौंप दिया गया। इस दौरान प्रदर्शन स्थल पर काफी देर तक नारेबाजी होती रही और प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की गई।संगठन के जिला अध्यक्ष सचिन देव ने कहा कि निजी स्कूल संचालक निजी प्रकाशनों की किताबें लागू कर अभिभावकों पर अनावश्यक आर्थिक बोझ डाल रहे हैं, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की कि सभी निजी स्कूलों में तुरंत एनसीआरटी की किताबें अनिवार्य की जाएं, ताकि अभिभावकों को राहत मिल सके।इसके अलावा उन्होंने दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे पर चमारी खेड़ा और गणेशपुर टोल प्लाजा के बीच करीब 20 किलोमीटर की दूरी में दो टोल होने पर भी आपत्ति जताई। उनका कहना था कि इतने कम अंतराल में दो टोल होने से आम जनता को आर्थिक नुकसान और असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने एक टोल प्लाजा को बंद करने की मांग उठाई।प्रदर्शन में अभिषेक कुमार, सुरेंद्र कुमार, विनोद कुमार, मोहित, आभा गौतम, राव तैमूर, बसंत, अभिषेक, जॉनी कुमार सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द सुनवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।