सहारनपुर। ट्रांसएशिया बायो-मेडिकल्स लिमिटेड द्वारा शहर के होटल स्काईलार्क में एक भव्य डायग्नोस्टिक रोडशो का आयोजन किया गया, जिसमें आधुनिक चिकित्सा तकनीकों और उपकरणों का प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कंपनी के उन्नत उत्पाद पोर्टफोलियो को प्रदर्शित करना और स्थानीय चिकित्सकों के साथ संबंधों को और मजबूत बनाना रहा।read more:https://khabarentertainment.in/awareness-program-in-composite-school-on-world-hand-hygiene-day/
कार्यक्रम के दौरान बायोकैमिस्ट्री एनालाइजर, हेमेटोलॉजी एनालाइजर, इम्यूनोलॉजी सिस्टम, कोएगुलेशन एनालाइजर तथा क्रिटिकल केयर सिस्टम जैसे अत्याधुनिक उपकरणों का लाइव डेमो प्रस्तुत किया गया। इन उपकरणों की कार्यप्रणाली और उपयोगिता के बारे में विशेषज्ञों ने विस्तार से जानकारी दी, जिससे उपस्थित डॉक्टरों और पैथोलॉजिस्ट को नई तकनीकों को समझने का अवसर मिला।कंपनी के प्रतिनिधियों ने बताया कि ट्रांसएशिया बायो-मेडिकल्स लिमिटेड पिछले लगभग 47 वर्षों से डायग्नोस्टिक क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रही है और भारत सहित अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इसका मजबूत नेटवर्क स्थापित है। कंपनी लगातार नई तकनीकों के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने की दिशा में कार्य कर रही है।कार्यक्रम में शहर के कई प्रतिष्ठित पैथोलॉजिस्ट और चिकित्सक उपस्थित रहे, जिनमें डॉ. ममता पांडेय, डॉ. उदय राज सिंह, डॉ. नीरज आर्य, डॉ. अशोक गुप्ता, डॉ. सी.एस. चोपड़ा, डॉ. श्वेता तोमर सहित अन्य वरिष्ठ चिकित्सकों ने भाग लिया।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित डॉक्टरों ने प्रदर्शित तकनीकों की सराहना करते हुए इसे उपयोगी और आधुनिक चिकित्सा प्रणाली के लिए महत्वपूर्ण बताया। इस रोडशो को लेकर चिकित्सकों की ओर से सकारात्मक प्रतिक्रिया प्राप्त हुई, जिससे ट्रांसएशिया की उन्नत डायग्नोस्टिक सेवाओं के प्रति विश्वास और अधिक मजबूत हुआ है।