कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में टीएमसी की करारी हार के बाद भी ममता बनर्जी का कड़ा रुख बना हुआ है। एक ओर जहां बीजेपी के शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली है, वहीं दूसरी ओर ममता ने अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल में बड़ा बदलाव किया है। शनिवार सुबह 11 बजे तक ममता बनर्जी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उनके बायो में माननीय मुख्यमंत्री, पश्चिम बंगाल के रूप में दर्ज था लेकिन शुभेंदु के शपथ लेने के बाद ममता बनर्जी ने अपने बायो से माननीय मुख्यमंत्री हटाया, हालांकि उन्होंने अपने नाम के आगे पूर्व मुख्यमंत्री शब्द का इस्तेमाल नहीं किया। ममता ने अपने एक्स बायो में खुद को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री (15वीं, 16वीं और 17वीं विधानसभा) के रूप में संबोधित किया।read more:https://pahaltoday.com/fsda-sent-11-samples-of-ghee-and-oil-for-testing/ममता के अपना प्रोफाइल अपडेट न करने पर सोशल मीडिया पर काफी विवाद हुआ। कई यूजर्स ने एक्स और इसके मालिक एलन मस्क को टैग करके मांग की थी कि ममता का बायो बदला जाए। कुछ लोगों ने उनका अकाउंट सस्पेंड करने की भी मांग की थी। बंगाल के चुनावी नतीजे जारी होने के बाद हारने के बावजूद ममता बनर्जी ने कहा था कि वहां लोकभवन जाकर अपना इस्तीफा नहीं देंगी। इसके बाद राज्यपाल आर.एन.रवि ने विधानसभा भंग कर दी थी, जिसके बाद ममता बनर्जी का कार्यकाल खत्म हो गया था।