गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक गाजीपुर डॉ. ईरज राजा के पर्यवेक्षण में यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए 19 सितंबर को हाईवे पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान तेज गति से वाहन चलाने, प्रेशर हॉर्न, ध्वनि प्रदूषण और फर्जी नंबर प्लेट समेत यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई।अपर पुलिस अधीक्षक नगर डॉ. राकेश कुमार मिश्र, एआरटीओ गाजीपुर, क्षेत्राधिकारी यातायात तथा यातायात निरीक्षक बालेंद्र कुमार के नेतृत्व में गठित पुलिस एवं यातायात टीमों ने हाईवे पर विभिन्न स्थानों पर वाहनों की जांच की।read more:https://pahaltoday.com/demand-to-remove-government-country-liquor-shop-villagers-stage-protest-at-the-collectorate/#google_vignetteअभियान के दौरान ओवरस्पीड के मामले में 176 वाहनों के चालान किए गए। वहीं नॉइस पॉल्यूशन के छह, प्रेशर हॉर्न के पांच तथा फर्जी नंबर प्लेट के दो वाहनों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की गई। अभियान में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 460 वाहनों का चालान किया गया, जिन पर लगभग 7 लाख 82 हजार 500 रुपये का जुर्माना लगाया गया।पुलिस के अनुसार अभियान का मुख्य उद्देश्य हाईवे पर तेज गति और प्रेशर हॉर्न के इस्तेमाल पर प्रभावी नियंत्रण लगाना तथा सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के साथ यातायात व्यवस्था को सुरक्षित बनाना है। पुलिस ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने और निर्धारित गति सीमा में ही वाहन चलाने की अपील की है।