जमानिया, गाजीपुर। मिशन शक्ति अभियान के तहत जमानिया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुमशुदा बालिका को सकुशल बरामद कर उसके पिता को सुपुर्द कर दिया। बच्ची के सकुशल मिलने पर परिजनों ने पुलिस का आभार जताया।जानकारी के अनुसार बिहार के कैमूर जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के दवालियां गांव निवासी अजय चौहान अपनी पुत्री को इलाज के लिए बरुईन मोड़ स्थित एक अस्पताल लेकर आए थे। इसी दौरान बच्ची खेलते-खेलते वहां से कहीं चली गई।read more:https://pahaltoday.com/villagers-upset-over-garbage-dumping-staged-a-protest-at-the-district-collectorate/काफी खोजबीन के बाद भी बच्ची का पता नहीं चलने पर परिजनों ने थाना जमानिया पुलिस को सूचना दी।सूचना मिलते ही मिशन शक्ति टीम तथा रेलवे स्टेशन चौकी पुलिस सक्रिय हो गई। पुलिस टीम ने संभावित स्थानों पर सघन खोजबीन शुरू की। अथक प्रयास के बाद गुमशुदा बालिका को जमानिया रेलवे स्टेशन से सकुशल बरामद कर लिया गया। इसके बाद पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए बालिका को उसके पिता अजय चौहान के सुपुर्द कर दिया।अपनी पुत्री को सकुशल पाकर पिता ने गाजीपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई और मानवीय संवेदनशीलता की सराहना करते हुए भूरि-भूरि प्रशंसा की।बरामद करने वाली पुलिस टीम में चौकी प्रभारी रेलवे स्टेशन उपनिरीक्षक अश्वनी प्रताप सिंह तथा महिला आरक्षी पूजा थाना जमानिया शामिल रहीं।