चीतनाथ से हत्या के मामले में अभियुक्त गिरफ्तार, बाल अपचारी भी पुलिस अभिरक्षा में

गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने मु0अ0सं0 704/2026, धारा 105 बीएनएस से संबंधित मामले में कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एक बाल अपचारी को भी अभिरक्षा में लिया है।पुलिस के अनुसार 20 सितंबर 2026 को उपनिरीक्षक अभिनव कुमार गुप्ता मय हमराह क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मामले से संबंधित अभियुक्त के घर पर दबिश दी गई। पुलिस ने चीतनाथ निवासी संजय राजभर पुत्र प्रभु राजभर को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। वहीं एक बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया।गिरफ्तार अभियुक्त और बाल अपचारी के संबंध में पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अभिनव कुमार गुप्ता मय हमराह, थाना कोतवाली गाजीपुर शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *