उन्नाव स्टेशन पर यात्रियों की राह आसान करने की पहल, पंकज गुप्ता ने डीआरएम के सामने रखे दो बड़े प्रस्ताव

 उन्नाव रेलवे स्टेशन के निरीक्षण के दौरान सदर विधायक पंकज गुप्ता ने यात्रियों की सुविधा को लेकर रेलवे अधिकारियों के सामने कई महत्वपूर्ण सुझाव रखे। सांसद साक्षी महाराज की मौजूदगी में उत्तर रेलवे के डीआरएम सुनील कुमार वर्मा ने स्टेशन पर चल रहे कार्यों की समीक्षा की।विधायक पंकज गुप्ता ने सबसे पहले गेट नंबर 33, हरदोई पुल पर फुट ओवरब्रिज बनाने की मांग रखी। उन्होंने कहा कि यह पुल कल्याणी और सिविल लाइन क्षेत्र में रहने वाले लोगों के लिए बेहद महत्वपूर्ण होगा। वर्तमान में यात्रियों को स्टेशन तक पहुंचने के लिए पूरा पुल पार करना पड़ता है, जिससे उन्हें काफी परेशानी होती है।
विधायक ने गेट नंबर 34, कचहरी पुल की स्थिति भी अधिकारियों के सामने रखी। उन्होंने बताया कि रेलवे की ओर से यहां ब्रिज का निर्माण कराया गया है, लेकिन इसकी स्थिति ऐसी है कि बाहरी यात्रियों और स्थानीय लोगों के लिए स्टेशन परिसर तक पहुंचना आसान नहीं है।read more:https://pahaltoday.com/adg-conducts-surprise-inspection-of-police-office-branches-emphasizes-speedy-redressal-of-public-grievances/ उन्होंने यात्रियों के लिए अलग से सुविधाजनक व्यवस्था किए जाने का सुझाव दिया।विधायक पंकज गुप्ता ने कहा कि उन्नाव रेलवे स्टेशन शहर के बीचोंबीच स्थित है और आसपास के बड़ी संख्या में लोग प्रतिदिन इसका इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में यात्रियों की सुविधा के लिए दोनों स्थानों पर बेहतर पैदल आवागमन की व्यवस्था जरूरी है।विधायक ने गेट नंबर 35, लोकनगर का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया। उन्होंने बताया कि रेलवे की ओर से यहां अंडरपास बनाए जाने की योजना है, लेकिन किन्हीं कारणों से इसका निर्माण आगे नहीं बढ़ पा रहा है।पंकज गुप्ता ने कहा कि लोकनगर क्रॉसिंग के पास पर्याप्त जगह उपलब्ध है और वहां किसी भवन के निर्माण में भी बाधा नहीं आ रही है। यदि किसी प्रकार की समस्या है तो रेलवे अधिकारियों के साथ बैठकर उसका समाधान निकाला जा सकता है।उन्होंने कहा कि गेट नंबर 35 पर फुट ओवरब्रिज बनना बेहद जरूरी है। इससे लोकनगर और सफीपुर की तरफ से आने-जाने वाले लोगों को बड़ी राहत मिलेगी और स्टेशन तक पहुंचना आसान होगा।विधायक ने रेलवे अधिकारियों से इन सुझावों पर गंभीरता से विचार कर यात्रियों की सुविधा के लिए जल्द आवश्यक कदम उठाने की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *