चंदे के बयान पर अखिलेश पर बरसे साक्षी महाराज, बोले- तुम्हारे पिताजी ने राम मंदिर के लिए चवन्नी तक नहीं दी

 उन्नाव सांसद साक्षी महाराज ने शुक्रवार को उन्नाव रेलवे स्टेशन पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर जमकर हमला बोला। राम मंदिर निर्माण के चंदे को लेकर अखिलेश यादव के बयान पर पलटवार करते हुए सांसद ने कहा कि उनके पिता ने राम मंदिर के लिए चवन्नी तक चंदा नहीं दिया।साक्षी महाराज ने कहा कि राम मंदिर का निर्माण रामभक्तों के सहयोग से हुआ है। जिन्होंने चंदा दिया है, हिसाब मांगने का अधिकार भी उन्हीं को है। उन्होंने अयोध्या को लेकर समाजवादी पार्टी की पुरानी राजनीति पर भी निशाना साधा।राहुल गांधी को बताया ‘राजनीति का पप्पू’राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए साक्षी महाराज ने कहा कि उनकी किस्मत में देश का प्रधानमंत्री बनने का योग नहीं है।read more:https://pahaltoday.com/18-schoolgirls-suddenly-fainted-due-to-the-scorching-heat/
उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने पूरे विपक्ष को गुमराह कर रखा है। संसद में चर्चा के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि लोकसभा अध्यक्ष, संसदीय कार्य मंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री विपक्ष को बहस के लिए आमंत्रित कर रहे हैं, लेकिन विपक्ष चर्चा से बच रहा है।सांसद ने कहा कि उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में ऐसा बेढंगा और बेसऊर विपक्ष कभी नहीं देखा।
मीडिया पर टिप्पणी को लेकर भी घेरा मीडिया पर विपक्षी नेताओं की टिप्पणियों पर साक्षी महाराज ने कहा कि मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है। पत्रकार अपनी जान जोखिम में डालकर खबरों की कवरेज करते हैं। उन्होंने मीडिया पर आरोप लगाने को गलत मानसिकता का परिचायक बताया।पप्पू यादव पर भी साधा निशाना सांसद ने विपक्ष की ओर से चंदा एकत्र कर हनुमान मंदिर में दान किए जाने के कार्यक्रम को नाटक करार दिया। पप्पू यादव पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि ऐसे राजनीतिक कार्यक्रमों से अखिलेश यादव का जनाधार बढ़ने के बजाय घटा है। आने वाले चुनाव में जनता इसका जवाब देगी।
फोटो 4

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *