तीन साल बाद भी अधूरा उन्नाव स्टेशन, सांसद साक्षी महाराज ने दिखाई सख्ती

उन्नाव अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत उन्नाव रेलवे स्टेशन के आधुनिकीकरण एवं सुंदरीकरण को लेकर शुक्रवार को सांसद साक्षी महाराज ने स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान उत्तर रेलवे के डीआरएम सुनील कुमार वर्मा सहित रेलवे के अधिकारी मौजूद रहे। सदर विधायक पंकज गुप्ता ने भी निरीक्षण में हिस्सा लिया।डीआरएम सुनील कुमार वर्मा ने सांसद और विधायक को स्टेशन परिसर में अब तक हुए कार्यों की जानकारी दी। निरीक्षण के दौरान प्लेटफॉर्म, पेयजल व्यवस्था, यात्रियों की सुविधाओं तथा आधुनिक तकनीक से स्टेशन भवन के निर्माण को लेकर अधिकारियों से जानकारी ली गई। अधिकारियों ने बताया कि स्टेशन को आधुनिक और स्मार्ट सुविधाओं से लैस किया जाएगा।readmore:https://pahaltoday.com/lodheshwar-mahadev-corridor-to-boost-pilgrimage-dr-dilip-agnihotri/करीब तीन वर्ष पहले अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत उन्नाव रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास का शिलान्यास किया गया था, लेकिन बीच में कार्य की गति धीमी होने के चलते निर्माण प्रभावित हुआ। स्टेशन के पुनर्विकास के लिए करीब 26 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत होने की जानकारी दी गई। योजना के तहत स्टेशन को हाईटेक सुविधाओं से युक्त आधुनिक स्वरूप दिया जाना है।सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि कार्य में हो रहे विलंब को लेकर उन्होंने रेल मंत्री से वार्ता की थी और स्टेशन के पुनर्विकास कार्य में तेजी लाने की मांग की थी। इसके बाद डीआरएम सहित रेलवे के अधिकारियों ने उन्नाव पहुंचकर मौके का निरीक्षण किया।सांसद ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्टेशन के विकास कार्य को निर्धारित समय में तेजी से पूरा कराया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि निर्माण कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यात्रियों की सुविधाओं और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के भी निर्देश दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *