केनरा बैंक क्षेत्रीय कार्यालय गाज़ियाबाद में 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ‘केनरा विद्या ज्योति स्कॉलरशिप वितरण कार्यक्रम’ आयोजित किया गया। स्कॉलरशिप का वितरणउप महाप्रबंधक वक्षेत्रीय प्रमुख श्री प्रवीण एमपी द्वारा किया गया । कार्यक्रम में सहायक महाप्रबंधकश्री शुशांत राजपाल चौधरी, श्रीमती नेहा मित्रा,अधिकारी, वित्तीय समावेशन अनुभाग वडासना तथा मसूरीशाखाप्रमुख श्री अभिषेक जैन व श्री सुमित मंडल उपस्थित रहे।योजना के तहत, केनरा बैंक की 23शाखाओं द्वाराजिले के सरकारी स्कूलों से कक्षा 5 से 10 तक पढ़ने वाली पिछड़ी जाति की छात्राओं का चयन किया गया।
read more:https://pahaltoday.com/the-houses-of-people-living-on-government-land-were-demolished/]कक्षा 5 से 7 तक की छात्राओं को ₹3,000 और कक्षा 8 से 10 तक की छात्राओं को ₹5,000 प्रदान किए गए। इस योजना का उद्देश्य छात्राओं को अपनी पढ़ाई जारी रखने के लिए प्रोत्साहित करना था।शिक्षा, सशक्तिकरण और वित्तीय समावेश के प्रति बैंक की प्रतिबद्धता को सुनिश्चित करते हुए गाज़ियाबाद क्षेत्रीय कार्यालय में होनहार छात्राओं को स्कॉलरशिप की रकम वाली पासबुक व स्मृति चिह्न वितरित किए गए। कार्यक्रम में’केनरा विद्या ज्योति’ योजना के तहत ज़िले की 138 छात्राओं को कुल ₹5.52 लाख की एजुकेशनल स्कॉलरशिप वितरित की गई।