जिलाधिकारी सत्यप्रकाश व पुलिस अधीक्षक, संजीव कुमार बाजपेई द्वारा थाना जखौरा का आकस्मिक निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान थाना परिसर, कार्यालय, मिशन शक्ति केन्द्र, साइबर हेल्प डेस्क, मेस आदि का निरीक्षण कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये । थाना कार्यालय/परिसर थाना कार्यालय का निरीक्षण कर कार्यालय में साफ-सफाई, अभिलेखों के सुव्यवस्थित संधारण एवं उनके अद्यतन रखरखाव की स्थिति का परीक्षण किया गया। तत्पश्चात थाना परिसर का भ्रमण कर साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, आगन्तुकों एवं अधिकारी/कर्मचारियों हेतु उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान संबंधित को निर्देशित किया गया कि थाना कार्यालय एवं परिसर की स्वच्छता, सुव्यवस्था एवं हरित वातावरण बनाए रखने हेतु नियमित साफ-सफाई, अभिलेखों का अद्यतन संधारण तथा आवश्यक व्यवस्थाओं का सतत अनुश्रवण सुनिश्चित किया जाए। मिशन शक्ति केन्द्र मिशन शक्ति केन्द्र के रजिस्टरों के रखरखाव एवं शिकायत निस्तारण की स्थिति को गहनता से देखा गया । रजिस्टरो में अद्यतन स्थिति/प्रविष्टियां को पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया तथा महिला सम्बन्धी अपराधों में तत्काल मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया ।साइबर क्राइम सेल/हेल्प डेस्क साइबर हेल्प डेस्क के अभिलेखों/रजिस्टरों का निरीक्षण कर उनके सुव्यवस्थित संधारण एवं अद्यतन रखरखाव हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान साइबर हेल्प डेस्क पर नियुक्त पुलिसकर्मियों एवं प्रभारी निरीक्षक के साइबर अपराधों की विवेचना, शिकायतों के निस्तारण तथा संबंधित ऑनलाइन पोर्टलों के संचालन एवं उपयोग संबंधी ज्ञान का परीक्षण भी किया गया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।read more:https://pahaltoday.com/demand-to-remove-government-country-liquor-shop-villagers-stage-protest-at-the-collectorate/#google_vignetteप्रभारी निरीक्षक एवं समस्त पुलिस कर्मियों को निर्देशित किया गया कि थाना परिसर में आने वाले प्रत्येक आगन्तुक/फरियादी के साथ शिष्ट एवं सम्मानजनक व्यवहार सुनिश्चित किया जाए। सीयूजी (फोन) सदैव क्रियाशील अवस्था में रखें तथा प्राप्त होने वाले समस्त कॉलों का समयबद्ध रूप से उत्तर दें। साथ ही, जनसामान्य की शिकायतों एवं समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण, निष्पक्ष एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करते हुए पुलिस की सकारात्मक एवं जनोन्मुखी कार्यशैली बनाए रखें।प्रभारी निरीक्षक को निर्देशित किया गया कि *अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, परिवहन एवं विक्रय के विरुद्ध आबकारी विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर संयुक्त टीम गठित करते हुए नियमित एवं प्रभावी अभियान चलाकर विधिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।प्रभारी निरीक्षक को निर्देशित किया गया कि अवैध मादक पदार्थ एवं अवैध शराब की तस्करी/व्यापार में संलिप्त व्यक्तियों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध प्रभावी वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। ऐसे आदतन एवं संगठित अपराधियों के विरुद्ध साक्ष्यों के आधार पर *गैंगस्टर एक्ट* के अंतर्गत कार्यवाही प्रस्तावित कर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।विवेचनाओं का गुणवत्तापूर्ण, निष्पक्ष एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। प्रत्येक विवेचना में साक्ष्यों का वैज्ञानिक एवं विधिसम्मत संकलन करते हुए अभियोगों का शीघ्र एवं प्रभावी निराकरण किया जाए, जिससे दोषियों के विरुद्ध प्रभावी विधिक कार्रवाई सुनिश्चित हो सकेआईजीआरएस पोर्टल पर लम्बित शिकायतों का उचित, समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराने हेतु तथा आवेदको से शत-प्रतिशत फीडबैक लेने हेतु निर्देशित किया गया
निरीक्षण के दौरान थाना क्षेत्र के उपस्थित चौकीदारों से संवाद कर उनके क्षेत्र की कानून-व्यवस्था, आपराधिक गतिविधियां तथा क्षेत्र में घटित होने वाली महत्वपूर्ण घटनाओं के सम्बन्ध में जानकारी प्रदान की गयी साथ ही चौकीदारों की समस्याओं एवं काम के दौरान आने वाली कठिनाईयों के बारे में जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये बरसात के मौसम को दृष्टिगत रखते हुए थाना क्षेत्र के चौकीदारों को छाता वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया