गाजीपुर जमानियां। स्थानीय स्टेशन बाजार स्थित हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय के हिंदी विभाग ने एक बार फिर अपनी अकादमिक उत्कृष्टता का परचम लहराया है। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) की ओर से आयोजित यूजीसी नेट परीक्षा में महाविद्यालय के चार विद्यार्थियों ने सफलता हासिल कर महाविद्यालय के साथ ही जनपद का नाम रोशन किया है।महाविद्यालय से हिंदी विषय में परास्नातक कर चुके ज्ञान प्रकाश जायसवाल ने यूजीसी नेट के साथ जूनियर रिसर्च फेलोशिप (जेआरएफ) भी उत्तीर्ण कर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। वहीं हिंदी विषय से परास्नातक एवं स्नातक की पढ़ाई पूरी कर चुकीं पूनम यादव, श्रेया सिंह और रिया शर्मा ने नेट परीक्षा में सफलता हासिल करते हुए पीएचडी में प्रवेश की अर्हता प्राप्त की है।चारों विद्यार्थियों की सफलता इसलिए भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है कि वे सामान्य एवं ग्रामीण पृष्ठभूमि के परिवारों से आते हैं।read more:https://pahaltoday.com/villagers-upset-over-garbage-dumping-staged-a-protest-at-the-district-collectorate/इस उपलब्धि के साथ उन्होंने यह साबित किया है कि सीमित संसाधनों के बावजूद बेहतर अकादमिक वातावरण, लगन और उचित मार्गदर्शन के बल पर राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हासिल की जा सकती है।हिंदू पीजी कॉलेज की पहचान लंबे समय से विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रतिभा के साथ उनके व्यक्तित्व के सर्वांगीण विकास के लिए रही है। महाविद्यालय के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विभागों में हिंदी विभाग का भी प्रमुख स्थान है। सफल विद्यार्थियों ने अपनी उपलब्धि का श्रेय अपने गुरुजनों, माता-पिता और महाविद्यालय के शैक्षणिक वातावरण को दिया।हिंदी विभागाध्यक्ष प्रो. अखिलेश कुमार शर्मा शास्त्री ने बताया कि विभाग के सहायक आचार्य एवं महाविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ. अभिषेक तिवारी ने महाविद्यालय में कार्यभार ग्रहण करने के बाद विद्यार्थियों के लिए निःशुल्क यूजीसी नेट कोचिंग शुरू की। उनके मार्गदर्शन में प्रत्येक वर्ष बड़ी संख्या में विद्यार्थी इस प्रकार की राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं में सफलता प्राप्त कर रहे हैं। उन्होंने डॉ. अभिषेक तिवारी के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन उपलब्ध कराना विभाग की प्राथमिकताओं में शामिल है।सफलता पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. श्रीनिवास सिंह, आईक्यूएसी प्रभारी प्रो. अरुण कुमार, इतिहास विभागाध्यक्ष डॉ. संजय सिंह, हिंदी विभाग के सहायक आचार्य एवं एनसीसी कैप्टन डॉ. अंगद प्रसाद तिवारी, डॉ. बिपिन कुमार, डॉ. अभिषेक तिवारी, प्रदीप कुमार सिंह, डॉ. अमित कुमार सिंह एवं मनोज कुमार सिंह ने सफल छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।