नोएडा ! नवरत्न फाउंडेशन्स का 21वां वार्षिक संगीतमय आयोजन ‘शुक्रिया मुकेश-2026’ रविवार को सेक्टर-6 स्थित एनईए भवन सभागार में भावपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। दिल्ली-एनसीआर के प्रसिद्ध गायकों ने मुकेश जी के सदाबहार गीत प्रस्तुत कर उन्हें संगीतमयी श्रद्धांजलि दी। ‘सा रे गा मा पा’ लिटिल चैम्प एवं ‘द राइजिंग स्टार’ के प्रसिद्ध गायक दिवाकर शर्मा की विशेष प्रस्तुति ने दर्शकों का मन मोह लिया। उनके साथ डॉ. अशोक श्रीवास्तव, संजय पांडेय, सोमेश्वर शर्मा, पंकज माथुर, कपिल तिवारी और विनय सेठिया सहित अन्य कलाकारों ने गीत प्रस्तुत किए। ‘जाने कहाँ गए वो दिन’, ‘कहीं दूर जब दिन ढल जाए’, ‘एक प्यार का नगमा है’ और ‘मेरा जूता है जापानी’ जैसे गीतों ने मुकेश जी की यादें ताजा कर दीं।read more:https://pahaltoday.com/manveer-singh-arrested-near-nepal-border-sent-to-punjab-under-tight-security/ मंच संचालन अनिता भालवार, डॉ. अशोक श्रीवास्तव और आरजे कपिल तिवारी ने किया। नवरत्न फाउंडेशन्स के अध्यक्ष डॉ. अशोक श्रीवास्तव ने कहा कि मुकेश जी की आवाज में सादगी और अपनापन था, जो आज भी सीधे दिल तक पहुंचता है। कार्यक्रम में लायन मान सिंह चौहान, मुकुल वाजपेयी, बाबा कानपुरी, ज्योति सक्सेना, मृदुला सक्सेना, नवनीत सक्सेना, अनुभा उपाध्याय, विनोद पाण्डेय, अवनींद्र ठाकुर, मुकेश निगम, राजीव गर्ग, रंजना चितकारा, प्रेम सागर प्रेम, कर्नल अमिताभ अमित, गीता तिवारी, कमांडर अलोक माथुर, डॉ. कल्पना भूषण और विजय सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। अंत में कलाकारों एवं अतिथियों को सम्मानित किया गया।