विदेश में नौकरी का सुनहरा मौका: गाजीपुर के युवाओं के लिए सऊदी, जर्मनी, इजराइल और जापान में भर्ती प्रक्रिया शुरू

गाजीपुर। जनपद के कुशल युवाओं और निर्माण श्रमिकों के लिए विदेश में रोजगार पाने का बड़ा अवसर सामने आया है। राष्ट्रीय कौशल विकास निगम (NSDC) द्वारा आर0ए0 के समन्वय से सऊदी अरब, जर्मनी, इजराइल और जापान में विभिन्न पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है। इसके तहत निर्माण श्रमिकों, केयरगिवर, असिस्टेंट नर्स तथा तकनीकी क्षेत्रों से जुड़े अभ्यर्थियों को विदेश भेजने की कार्यवाही की जाएगी।भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत फैब्रिक सुपरवाइजर, मैकेनिकल हेल्पर, सीएस वेल्डर (TIG एवं ARC), स्ट्रक्चरल फैब्रिकेटर, पाइप फैब्रिकेटर, मैकेनिकल टेक्नीशियन, फैब्रिकेशन फोरमैन, मैकेनिकल फिटर, नर्स, होम बेस्ड केयरगिवर, केयरगिवर एवं असिस्टेंट नर्स समेत कुल 12 श्रेणियों में आवेदन मांगे गए हैं।सेवायोजन विभाग के अनुसार अभ्यर्थियों की आयु 20 से 48 वर्ष के बीच होनी चाहिए। साथ ही कम से कम तीन वर्ष की वैधता वाला पासपोर्ट तथा संबंधित ट्रेड में न्यूनतम तीन वर्ष का कार्य अनुभव अनिवार्य रखा गया है। अन्य शर्तें एवं अर्हताओं की विस्तृत जानकारी रोजगार संगम पोर्टल पर उपलब्ध कराई गई है।चयन प्रक्रिया कई चरणों में पूरी होगी। पहले चरण में प्री-स्क्रीनिंग की जाएगी। इसके बाद सफल अभ्यर्थियों का कौशल परीक्षण (RPL) कराया जाएगा। आरपीएल प्रमाणपत्र प्राप्त करने वाले श्रमिकों का विदेशी संस्था आर0ए0 द्वारा प्रोफेशनल टेस्ट लिया जाएगा। टेस्ट में सफल होने वाले अभ्यर्थियों का पुलिस सत्यापन एवं मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा।read more:https://worldtrustednews.in/public-representatives-started-the-self-enumeration-campaign-from-the-collectorate/अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि प्री-स्क्रीनिंग अथवा आरपीएल में सफल होना अंतिम चयन की गारंटी नहीं है, बल्कि यह विदेश में भर्ती प्रक्रिया का एक चरण मात्र है। अंतिम चयन एवं विदेश भेजने की कार्यवाही एनएसडीसी और आर0ए0 द्वारा की जाएगी।
जनपद के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीकरण की सुविधा शुरू कर दी गई है। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी सेवायोजन कार्यालय या कॉल सेंटर नंबर 155330 पर संपर्क कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *