गाजीपुर। जिला कार्यक्रम अधिकारी गाजीपुर ने आंगनबाड़ी सहायिका पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को अंतिम अवसर देते हुए महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। विभाग द्वारा परियोजनावार शॉर्टलिस्ट सूची प्रकाशित कर 03 मई 2026 से अभिलेखों के सत्यापन की प्रक्रिया शुरू की गई थी, जो अब लगभग पूरी हो चुकी है।
हालांकि, विभिन्न कारणों से कई अभ्यर्थी सत्यापन प्रक्रिया में उपस्थित नहीं हो सके, जिसके चलते उनका अभिलेखीय सत्यापन लंबित है। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने स्पष्ट निर्देश जारी करते हुए कहा है कि जिन अभ्यर्थियों का नाम शॉर्टलिस्ट सूची में शामिल है और जिन्होंने अब तक अपने दस्तावेजों का सत्यापन नहीं कराया है, वे 10 मई 2026 तक विकास भवन स्थित जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय, गाजीपुर में स्वयं उपस्थित होकर अपने समस्त मूल अभिलेखों का भौतिक सत्यापन अवश्य करा लें।read more:https://worldtrustednews.in/surprise-inspection-by-chief-development-officer/
उन्होंने चेतावनी दी कि निर्धारित तिथि के बाद किसी भी प्रकार का दावा स्वीकार नहीं किया जाएगा। विभाग ने अभ्यर्थियों से समय रहते प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है, ताकि भर्ती प्रक्रिया में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो।