समय सीमा के भीतर अधिक से अधिक मामलों का कराएं निस्तारण : डीएम  

डीएम अन्नपूर्णा गर्ग ने तहसील इकौना का औचक निरीक्षण कर जायजा लिया। इस दौरान उन्होने अभिलेखागार में जाकर राजस्व रिकार्डो के बस्तों का अवलोकन किया तथा सभी रिकार्डो को और व्यवस्थित ढंग से रखने व साफ-सफाई पर विशेष बल देने हेतु निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने एसडीएम न्यायालय, तहसीलदार न्यायालय, लेखपाल अनुभाग, रजिस्टार, कानूनगो अनुभाग, रिकार्ड रूम, संग्रह अनुभाग का निरीक्षण किया। डीएम ने नजारत अनुभाग पहुंचकर राजस्व वादों के तहत विभिन्न धाराओं की पंजिकाओं का अवलोकन किया तथा अधिक से अधिक वादों का समय सीमा के अन्दर निस्तारण करने का निर्देश दिया। इसके अलावा आय व व्यय पंजिका, शिकायत पंजिका, डाक टिकटों का लेखा एवं तामीला पंजिका आदि की गहनता से जांच की। डीएम ने एसडीएम को न्यायालय पर लम्बित वादों का निराकरण करने का निर्देश दिया। उन्होने यह भी निर्देश दिया कि तहसील में आने वाले हर फरियादियों की समस्याओं को सूचीबद्ध किया जाए और उनका निराकरण भी समय सीमा के अन्दर सुनिश्चित किया जाए, ताकि फरियादियों को अपनी समस्याओं को लेकर तहसील मुख्यालयों का चक्कर न लगाना पड़े।read more:https://pahaltoday.com/a-young-man-jumped-from-the-saryu-bridge-rescued-by-boatmen-troubled-by-family-feud-and-demanded-a-fencing-on-the-bridge/तहसील परिसर में आने वाले फरियादियों के लिए बेहतर सुविधा हेतु पेयजल, छाया एवं बैठने हेतु उचित प्रबन्ध किये जाएं, जिससे उन्हें कोई दिक्कत न होने पाए। डीएम ने निर्देश दिये कि बड़े बकायदारों की सूची अपडेट करके वसूली में तेजी लायें और प्रतिदिन अपने निर्धारित समयानुसार न्यायालय में उपस्थित रहें। इस दौरान एसडीएम इकौना पीयूष जायसवाल सहित अन्य राजस्व विभाग के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *