समय-सीमा के अन्दर पूरा करें अधूरे निर्माण कार्य : डीएम 

श्रावस्ती। समेकित पर्यटन विकास परियोजना के क्रियान्वयन हेतु कटरा श्रावस्ती में स्थित चक्रभण्डार के निकट स्थित मैदान में बौद्ध विहार पर पर्यटन सुविधाओं के सृजन कार्य एवं निर्माण कार्यो का जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग ने निरीक्षण कर कराये जा रहे कार्यो का जायजा लिया। इस दौरान ज्ञात हुआ कि प्रस्तावित कार्यो में स्ट्रीट ब्यूटीफिकेशन, बुद्धवनम पार्क, डोरमेट्री 1 नग (64 व्यक्तियों के क्षमता), इन्टरप्रिटेशन सेंटर 1 नग, गेट पिलर 02 नग का कार्य कराया जा रहा है। जिसका जिलाधिकारी ने स्थलीय निरीक्षण कर कार्यो को गुणवत्तापूर्ण ढंग से एवं समय सीमा के अन्दर कराने का निर्देश दिया। डीएम ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार जिले में पयर्टन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पर्यटन क्षेत्रों को विकसित किया जा रहा है।read more:https://pahaltoday.com/problems-of-municipal-bodies-will-be-resolved-quickly-development-plans-will-gain-momentum-dm-anupam-shukla/ जिसके तहत यह निर्माण कार्य कराये जा रहे है। जिले में पर्यटन की अपार संभावनाएं है। श्रावस्ती बौद्धस्थली होने के कारण यहां पर प्रत्येक वर्ष भारी संख्या में पर्यटक आते है। इन सभी निर्माण कार्यो के पूरा हो जाने से निश्चित ही पर्यटन को और बढ़ावा मिलेगा, जिससे जिले को देश एवं विदेश में एक नई पहचान मिल सकेगी। इस अवसर पर सहायक पर्यटन अधिकारी मनीष श्रीवास्तव सहित कार्यदायी संस्था के अभियंता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *