सरयू पुल से कूदा युवक, नाविकों ने बचाया, पारिवारिक कलह से परेशान था, पुल पर जाली लगाने की मांग

बड़हलगंज स्थित सरयू सेतु पर एक युवक ने नदी में छलांग लगा दी। नाविकों की मुस्तैदी से उसे सकुशल बचा लिया गया। चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर ने युवक को बचाने वाले नाविक को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया।read more:https://pahaltoday.com/special-judge-held-a-meeting-for-the-success-of-national-lok-adalat/यह घटना शनिवार दोपहर करीब 12 बजे गोरखपुर और मऊ जनपद को जोड़ने वाले सरयू नदी के पुल पर हुई। दोहरीघाट थाना क्षेत्र के पाऊस (बसियाराम) निवासी 28 वर्षीय युवक पुल के बीचोबीच पहुंचा और नदी में कूद गया। युवक को कूदते देख लोगों ने शोर मचाया।  पुल के बगल स्थित मुक्तिपथ पर रहने वाले नाविकों की टोली तुरंत हरकत में आई। मुक्तिपथ निवासी जयराम साहनी के पुत्र जोगिंदर साहनी ने कड़ी मशक्कत के बाद नदी में कूदे युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। बाहर आने पर युवक ने बताया कि वह पारिवारिक कलह के कारण जीना नहीं चाहता था, इसलिए उसने सरयू की धारा में कूदकर जान देने का प्रयास किया था। मौके पर पहुंचे चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर ने युवक को समझाया, उसके परिजनों को बुलाया और उसे घर भेजा।  श्री उमर ने युवक को पानी से बाहर निकालने वाले नाविक जोगिंदर साहनी को सम्मानित किया और उनके साहस की सराहना की। उन्होंने कहा कि इन बहादुर नाविकों की बदौलत कई परिवार उजड़ने से बच जाते हैं।  इस घटना के बाद श्री उमर ने जिला प्रशासन को पुनः पत्र लिखकर सरयू पुल के दोनों तरफ लोहे की जाली लगवाने की मांग की। उन्होंने बताया कि विगत दो दशकों से स्थानीय नेताओं, जिनमें चिल्लूपार के विधायक राजेश त्रिपाठी भी शामिल हैं, द्वारा पुल पर जाली लगवाने की मांग की जा रही है, लेकिन अब तक यह कार्य नहीं हो पाया है। जाली न होने के कारण आए दिन नदी में कूदने की घटनाएं होती रहती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *