शोक संतप्त परिवार को मिली आर्थिक सहायता

गाजीपुर/मनिहारी। यूसुफपुर निवासी स्वर्गीय संजय सिंह के निधन पर क्षेत्र में शोक की लहर है। स्वर्गीय संजय सिंह अपने सरल, सौम्य एवं मिलनसार स्वभाव के कारण समाज में विशेष पहचान रखते थे। उनके आकस्मिक निधन की सूचना मिलने पर चमचम सिंह जिला पंचायत प्रत्याशी के प्रयास से लोकप्रिय विधायक वेदी राम शोकाकुल परिवार के आवास पर पहुंचे।विधायक वेदी राम ने दिवंगत संजय सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए परिजनों से मुलाकात की और उन्हें इस कठिन समय में हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।read more:https://khabarentertainment.in/cunning-man-arrested-for-pressuring-woman-into-marriage-through-blackmail/ इस दौरान उन्होंने परिवार को आर्थिक सहायता भी प्रदान की तथा दुख की इस घड़ी में हिम्मत बनाए रखने का आग्रह किया।वरिष्ठ नेता पंकज दुबे ने कहा कि समाज के प्रत्येक सुख-दुख में साथ खड़ा रहना ही जनसेवा का वास्तविक उद्देश्य है। उन्होंने विधायक वेदी राम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके सहयोग से शोक संतप्त परिवार को संबल मिला है।इस अवसर पर प्रतिनिधि अरविंद कुमार, आदित्य सहित अन्य स्थानीय गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *