दीपावली के उपलक्ष्य में विद्यार्थियों के लिए दीप निर्माण प्रतियोगिता का आयोजन: बनाए सुंदर दीपक

रुहेलखंड विश्वविद्यालय बरेली द्वारा संचालित पंडित दीनानाथ मिश्र इंटर कॉलेज में दीपावली के पावन पर्व के उपलक्ष्य में दीप निर्माण प्रतियोगिता का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने अपनी रचनात्मकता एवं कलात्मक प्रतिभा का परिचय देते हुए सुंदर एवं आकर्षक दीपों का निर्माण किया। विद्यार्थियों ने विभिन्न रंगों एवं सजावटी सामग्रियों का प्रयोग कर दीपों को मनमोहक रूप प्रदान किया।कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में भारतीय संस्कृति, परंपराओं एवं कलात्मक अभिरुचि का विकास करना तथा स्वदेशी कला एवं हस्तकला को प्रोत्साहित करना था। कार्यक्रम के आयोजन में महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय की प्रेरणा एवं सांस्कृतिक समन्वयक डॉ. ज्योति पांडेय के मार्गदर्शन में हुआ।

read more:https://pahaltoday.com/villagers-upset-over-garbage-dumping-staged-a-protest-at-the-district-collectorate/दीप निर्माण प्रतियोगिता में कक्षा 9 की काजल ने प्रथम तथा भावना ने द्वितीय , कक्षा 8 में रितेश ने प्रथम ,श्रेया ने द्वितीय तथा मिष्टी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं कक्षा 7 की दीक्षा ने प्रथम और रोशनी ने द्वितीय स्थान तथा कक्षा 6 की रिया ने प्रथम और हिमांशु ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. बिनीता प्रकाश ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ बच्चों में रचनात्मकता, आत्मविश्वास एवं सांस्कृतिक मूल्यों का विकास करती हैं।कार्यक्रम के सफल आयोजन में सांस्कृतिक प्रमुख मनप्रीत कौर तथा शिक्षकगण अभिषेक चौधरी, अनुज बलियान, बेबी शर्मा, डॉ. पुष्पलता सिंह, सुनीता भारती एवं अन्य शिक्षकों का विशेष सहयोग रहा। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

मीडिया सेल
एमजेपी आर यू

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *