झूलते बिजली के तारों से बढ़ा खतरा, मोहल्लेवासियों में नाराजगी

शेरकोट । नगर के मोहल्ला वीरथला और काजियान के बीच सड़क पर झूल रहे बिजली के तार लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गए हैं। नीचे लटके तारों के कारण राहगीरों, रिक्शा चालकों और ठेला संचालकों को रोजाना मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि विभागीय अनदेखी के चलते स्थिति लगातार गंभीर होती जा रही है।read more:https://pahaltoday.com/traffic-police-crack-down-on-school-vehicles-and-underage-driving-38-challans-imposed-fines/क्षेत्रवासियों के अनुसार कई बार ऊंचे वाहन और सामान से भरे ठेले इन तारों में फंस चुके हैं, जिससे दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है। लोगों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो बड़ा हादसा हो सकता है। मोहल्ले के निवासी योगेन्द्र कुमार, मयंक शर्मा, दिव्या, रेखा और उषा देवी समेत अन्य लोगों ने बताया कि इस समस्या की शिकायत कई बार बिजली विभाग से की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। इससे लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।वहीं बिजली विभाग के जेई मोइनुद्दीन ने बताया कि कुछ उपभोक्ताओं की केबल सही तरीके से व्यवस्थित न होने के कारण तार नीचे झूल रहे हैं। उन्होंने कहा कि विभाग की टीम को जल्द मौके पर भेजकर समस्या का समाधान कराया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *