बिंदकी कोतवाली क्षेत्र में गांजा माफियाओं का साम्राज्य : बिंदकी कोतवाली क्षेत्र में खुलेआम चल रहे अवैध धंधा, जिम्मेदार मौन

फतेहपुर। जिले के बिंदकी कोतवाली क्षेत्र में गांजा माफियाओं *रानी पत्नी संजय सोनकर निवासी छिपाटी बिंदकी, सुनील सोनकर पुत्र मेढू सोनकर निवासी छिपाटी बिंदकी, रिंकू उर्फ लंगड़ निवासी पैगंम्बरपुर में अवैध कारोबार बेखौफ होकर फल-फूल रहा है।* आरोप है कि यह धंधा खुलेआम चल रहा है और स्थानीय प्रशासन व पुलिस की मिलीभगत या उदासीनता के कारण इस पर कोई लगाम नहीं लग पा रही है।read more:https://pahaltoday.com/traffic-police-crack-down-on-drunk-drive-drive-challan-48-drivers-at-toll-plazas/जानकारी के अनुसार, अपने घरों से ही गांजे की बिक्री कर रहे है, जिसके लिए उसे किसी दुकान की आवश्यकता नहीं पड़ती। यह अवैध कारोबार बिंदकी कोतवाली क्षेत्र में संचालित हो रहे है, जहां माफियाओं को किसी का भय नहीं है।इस अवैध धंधे का सबसे चिंताजनक पहलू यह है कि नाबालिगों को भी इसका स्थायी ग्राहक बनाया जा रहा है। और बेचना भी सिखाया जा रहा है। इससे क्षेत्र में युवा पीढ़ी पर नकारात्मक प्रभाव पड़ने की आशंका है।बताया जा रहा है कि यह गांजा का साम्राज्य कई वर्षों से स्थापित है। इस दौरान कई अधिकारी आए और चले गए, लेकिन सोनकरो का अवैध कारोबार लगातार जारी रहा। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्यवाही नहीं की गई।इस स्थिति को देखते हुए संबंधित बिंदकी कोतवाली की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि यह अवैध धंधा किसी बड़े संरक्षण के कारण ही फल-फूल रहा है, जिस पर तत्काल जांच और कार्यवाही की आवश्यकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *