शेरकोट । दक्ष आदर्श वैदिक इंटर कॉलेज में आयोजित सम्मान समारोह में कक्षा एक से 12 तक प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण छात्र छात्राओं को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में विद्यार्थियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।read more:https://pahaltoday.com/women-of-bjp-mahila-morcha-surrounded-the-mp/
समारोह के मुख्य अतिथि समाजसेवी हाजी मोहम्मद अहसान का विद्यालय परिवार ने फूल मालाओं व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि हाजी मोहम्मद अहसान ने अपने सम्बोधन में कहा कि शिक्षा ही समाज व राष्ट्र की प्रगति का सबसे मजबूत आधार है।उन्होंने विद्यार्थियों को निरन्तर मेहनत,अनुशासन और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।उन्होंने मेघावी छात्र छात्राओं को स्मृति चिन्ह व पुरस्कार देकर उनका उत्साहवर्धन किया।प्रधानाचार्य राजेश कुमार ने कहा कि मेघावी विद्यार्थियों के सम्मान करने का उद्देश्य अन्य विद्यार्थियों को भी बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करना है।इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य विनीत कुमार,प्राइमरी प्रभारी विजय वर्मा,ब्रहमपाल सिंह,राकेश कुमार,इदरीश अहमद,शैलेश यादव,संजय गोले,जाबिर अली,संजय कुमार,मुजीब अहमद,सलीम अहमद,क्षेत्रपाल सिंह,शोमा रानी,दिनेश कुमार,देवेंद्र कुमार,जितेंद्र कुमार,राजीव कुमार आदि शिक्षकों सहित उप प्रबंधक सुरेंद्र कुमार व अभिभावक मौजूद रहे।